Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने स्‍वर्ण मंदिर में टेका मत्‍था, मेडल पहने नजर आए खिलाड़ी

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:57 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में बॉन्‍ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत हुआ था। इसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी स्‍वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्‍था टेका। इस दौरान सभी प्‍लेयर मेडल पहने नजर आए। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब (स्‍वर्ण मंदिर) में मत्था टेकने के अवसर के लिए सभी आभार व्यक्त किया।

    Hero Image
    स्‍वर्ण मंदिर पहुंची भारतीय हॉकी टीम। इमेज- हॉकी इंडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में बॉन्‍ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत हुआ था। इसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी स्‍वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्‍था टेका। इस दौरान सभी प्‍लेयर मेडल पहने नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले पंजाब पहुंचने पर खिलाड़ियों का श्री गुरु राम दास एयरपोर्ट पर पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ने स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था। लोग अपने पसंदीदा प्‍लेयर की एक झलक पाने को बेताव थे। कई फैंन ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

    बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की

    हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब (स्‍वर्ण मंदिर) में मत्था टेकने के अवसर के लिए सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम की सफलता का श्रेय गुरु साहिब के आशीर्वाद को दिया और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की। हॉकी टीम की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि पूरी टीम स्‍वर्ण मंदिर पहुंची।

    स्पेन को 2-1 हराया था

    बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में भी कांस्‍य पदक जीता था। ओलंपिक में भारत का यह चौथा ब्रॉन्‍ज मेडल रहा। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 1968, 1972 और 2020 में कांसे पर कब्‍जा जमाया था।

    1928 में हॉकी टीम ने जीता था गोल्‍ड

    • एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया था।
    • इसके बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932 और बर्लिन ओलंपिक 1936 में भी भारतीय हॉकी टीम को सोना मिला।
    • आजादी के बाद लंदन ओलंपिक 1948 में भारतीय हॉकी टीम ने स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया था।
    • हेलसिंकी ओलंपिक 1952 और मेलबर्न ओलंपिक 1956 में भी भारतीय हॉकी टीम सोना जीतकर आई।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 में 6 नहीं 12 मेडल जीत सकता था भारत, अंतिम समय में चूके ये एथलीट

    रोम ओलंपिक में प्रदर्शन

    • रोम ओलंपिक 1960 में हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
    • टोक्‍यो ओलंपिक 1964 में भारतीय टीम ने सोना जीता।
    • मेक्सिको ओलंपिक 1968 और म्यूनिख ओलंपिक 1972 में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया।
    • मास्को ओलंपिक 1980 में भारतीय हॉकी टीम की झोली में गोल्‍ड आया।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: दूसरा सबसे बड़ा दल और दूसरे सर्वाधिक मेडल, ओलंपिक के इतिहास में भारत को कब मिले कितने पदक