विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की सबसे बड़ी हुंकार, IOC के सामने पेश होगा दावा; 6 देशों से मिलेगी कड़ी टक्कर

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:32 PM (GMT+05:30)

भारत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सामने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दावा पेश करेगा, जिसमें उसे जर्मनी, कतर सहित छह अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। 

ओलंपिक

ओलंपिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी के लिए भारत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन (भावी मेजबान चयन आयोग) के समक्ष ऑनलाइन अपना दावा पेश करेगा, जहां उसे छह अन्य देशों से टक्कर मिलेगी। भारत इस दौरान वैश्विक खेल आयोजनों के सफल संचालन के अपने समृद्ध अनुभव और हाल के वर्षों में विकसित आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे के दम पर अंतरराष्ट्रीय संस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा।

भारत को ओलंपिक की मेजबानी के लिए जर्मनी, हंगरी, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये से चुनौती मिल रही है। इस तरह कुल सात देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल सचिव हरि रंजन राव, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की निवर्तमान अध्यक्ष पीटी उषा, आइओए एथलीट आयोग की प्रमुख एवं दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी और आइओए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर सहित अन्य अधिकारी करेंगे।

अहमदाबाद भी है संभावित मेजबान

इस प्रस्तुति में भारत के पूर्व रिकॉर्ड के साथ-साथ अहमदाबाद की तैयारियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। संभावित मेजबान शहर अहमदाबाद को वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पहले ही मिल चुकी है। ऐसे में 2036 ओलंपिक के आयोजन तक यहां बड़े पैमाने पर आधुनिक खेल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा पूरी तरह विकसित हो जाने की उम्मीद है।

द्विवार्षिक विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की भी मेजबानी

इसके अलावा गुजरात का यह शहर वर्ष 2029 में द्विवार्षिक विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की भी मेजबानी करेगा। भारत ने जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 15 से अधिक शहरों में 36 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। इसके अलावा वर्ष 2027 और 2028 में होने वाली 19 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के अधिकार भी भारत हासिल कर चुका है।

मामले से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक, अब तक केवल तुर्किये ने आईओसी के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी है। हमारा जोर देश की बढ़ती क्षमताओं, नवनिर्मित बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के पिछले रिकार्ड को सामने रखने पर होगा।

यह भी पढ़ें- LA Olympics 2028: ओलिंपिक में एंट्री के लिए बदल गए नियम, अब सिर्फ रिकॉर्ड बनाने से नहीं चलेगा काम; समझें नया फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- यूथ ओलंपिक में ऐतिहासिक 'गोल्डन पंच', अंबेकर और गुंजन ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी का पहला स्वर्ण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।