विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूथ ओलंपिक में ऐतिहासिक 'गोल्डन पंच', अंबेकर और गुंजन ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी का पहला स्वर्ण

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:32 AM (IST)

एल. अंबेकर मीतेई और गुंजन ने यूथ ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास ...और पढ़ें

यूथ ओलंपिक

यूथ ओलंपिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, डकार। एल. अंबेकर मीतेई और गुंजन ने गुरुवार को यूथ ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंबेकर ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को हराया, जबकि गुंजन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में अल्जीरिया की बौथैना बेनसालाह को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सबसे पहले अंबेकर ने कड़े मुकाबले में जुबानी को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और इतिहास रच दिया। इसके कुछ ही देर बाद गुंजन ने बेनसालाह को 5-0 से हराकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। इसके साथ ही वह यूथ ओलंपिक में मुक्केबाजी का स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज बन गईं। मुकाबले में सभी पांचों जजों ने गुंजन के पक्ष में फैसला सुनाया।

थापा ने जीता था रजत पदक

इससे पहले यूथ ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शिवा थापा ने किया था। उन्होंने 2010 में आयोजित खेलों में 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। वहीं, विकास कृष्ण ने भी 2010 के सिंगापुर यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

मणिपुर के रहने वाले अंबेकर पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में ट्रेनिंग करते हैं। उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने नामीबिया के अब्राहम कालेन्गा को पहले ही राउंड में मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके बाद सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफरी गालेया अरेवालो को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

रोमांचक रहा मुकाबला

फाइनल में आयरलैंड के जुबानी के विरुद्ध मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन अंबेकर ने अपना धैर्य बनाए रखा और 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत हासिल की। हरियाणा की गुंजन ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की एटेना सोफिया जुआरेज कैलरो को 5-0 से हराकर भारत के लिए पदक पक्का किया।

इसके बाद सेमीफाइनल में गुंजन ने ग्रेट ब्रिटेन की लिली बैसेट को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अल्जीरिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें- तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- Youth Olympics 2026: धिनिधि और खुशबू डारजाडा ने रचा इतिहास, यूथ ओलंपिक में किया बहुत बड़ा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।