Youth Olympics 2026: धिनिधि और खुशबू डारजाडा ने रचा इतिहास, यूथ ओलंपिक में किया बहुत बड़ा काम
भारत की महिला तैराक धिनिधि देसिंघू और जूडो खिलाड़ी खुशबू डारजाडा ने डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 में इतिहास ...और पढ़ें

यूथ ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की महिला तैराक धिनिधि देसिंघू और जूडो खिलाड़ी खुशबू डारजाडा ने डकार में खेले जा रहे यूथ ओलंपिक-2026 खेलों में इतिहास रच दिया है। धिनिधि देसिंघू ने तैराकी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ वह इन खेलों में मेडल जीतने वाली भारत की पहली तैराक बन गई हैं।
वहीं, खुशबू ने महिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग जूडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। फाइनल में उनका सामना जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से था। जर्मनी की खिलाड़ी ने खुशबू को मात दी और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
ऐसे रचा इतिहास
धिनिधि ने 100 मीटर स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर क्रोएशिया की एना बोबानोविक रहीं जिन्होंने 55.89 सेकंड का समय निकाला। न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन ने 56.13 सेकंड के साथ गोल्ड अपने नाम किया।
खुशबू यूथ ओलंपिक में जूडो में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले थांगजाम तबाबी देवी ने यह काम किया था। उन्होंने 2018 में यूथ ओलंपिक में महिलाओं की 44 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सिल्वर जीता था।