Hong Kong Open: सेमीफाइनल में टूटा लक्ष्य सेन की जीत का सिलसिला, सात्विक-चिराग भी टूर्नामेंट से बाहर
हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। पुरुष डबल्स में सात्विक-चिराग और पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में हार गए।
-1795283392453_m.webp)
भारतीय चुनौती हांगकांग ओपन में खत्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, कोवलून। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी और लक्ष्य सेन के शनिवार को सेमीफाइनल में हारने से हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
सात्विक और चिराग की जोड़ी को मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी मान वेई चोंग और टी काई वुन से सीधे गेम में हार मिली।
इस साल सिंगापुर और चीन में खिताब जीतने वाली और विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी को 41 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 18-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग इस मैच में विश्व के नौवें नंबर की मलेशियाई जोड़ी के विरुद्ध 4-1 के रिकार्ड के साथ कोर्ट पर उतरे थे, लेकिन वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।
लक्ष्य सेन को मिली करारी शिकस्त
इसके बाद, लक्ष्य सेन को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के विरुद्ध एकतरफा मुकाबले में 13-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी।
इस हार के साथ लक्ष्य का लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में हाइलो ओपन और कुमामोटो मास्टर्स जापान के खिताब जीते थे।
यह भी पढ़ें- जूनियर नेशनल बैडमिंटन में कर्नाटक का दबदबा, शाइना और टंकारा बने एकल चैंपियन