विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जूनियर नेशनल बैडमिंटन में कर्नाटक का दबदबा, शाइना और टंकारा बने एकल चैंपियन

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:10 PM (IST)

गंगटोक में 49वीं योनेक्स-सनराइज जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के व्यक्तिगत मुकाबले संपन्न हुए, जिसमें कर्नाटक की शाइना मणिमुथु और तेलंगाना के टंकारा ज्ञान दत्तू तलसिला ने एकल खिताब जीते।

कर्नाटक का रहा दबदबा

कर्नाटक का रहा दबदबा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित 49वीं योनेक्स-सनराइज अंतरराज्यीय, अंतरक्षेत्रीय एवं जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के व्यक्तिगत मुकाबलों में शनिवार को पांच वर्गों के फाइनल खेले गए।

अंडर-19 महिला एकल में कर्नाटक की शाइना मणिमुथु और पुरुष एकल में तेलंगाना के टंकारा ज्ञान दत्तू तलसिला ने खिताब जीते। वहीं पुरुष युगल में कर्नाटक, महिला युगल में कर्नाटक-हरियाणा और मिश्रित युगल में छत्तीसगढ़-तमिलनाडु की जोड़ियों ने बाजी मारी।

शाइना की एकतरफा जीत

महिला एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय शाइना मणिमुथु ने कर्नाटक की ही लक्ष्या राजेश को 15-10, 15-12 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में तेलंगाना के टंकारा ज्ञान दत्तू तलसिला ने अपने राज्य के अखिल रेड्डी बोब्बा को 19-17, 15-11 से पराजित किया। पहला गेम बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें टंकारा ने 19-17 से जीत दर्ज की।

पवन-पुनिथ की जोड़ी ने जीता खिताब

पुरुष युगल फाइनल में कर्नाटक के पवन सुरेश और पुनिथ एस की जोड़ी ने छत्तीसगढ़-मणिपुर के दिव्यांश अग्रवाल और अमरजीत सिंह ख्वैराकपम को 16-14, 15-9 से हराया।

महिला युगल में कर्नाटक-हरियाणा की शीर्ष वरीय दिया भीमैया बी और बरुनी पार्श्वाल ने उत्तराखंड की आन्या बिष्ट और एंजल पुनेरा को 10-15, 15-12, 15-12 से हराकर खिताब जीता। पहले गेम में पिछड़ने के बाद विजेता जोड़ी ने शानदार वापसी की।

मिश्रित युगल के फाइनल में छत्तीसगढ़-तमिलनाडु की दिव्यांश अग्रवाल और वर्णा प्रभुआनंद की जोड़ी ने कर्नाटक की अमिथ राज नटराज और सुहिना राय को 15-12, 15-8 से हराया।

इस तरह पांचों व्यक्तिगत फाइनल में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेताओं को राज्यपाल दुष्यंत गौतम, सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एमएन शेर्पा और खेल तथा युवा मामला विभाग के मंत्री राजु बस्नेत के हाथों ट्राफी प्रदान किया गया।

महिला चेयर अंपायरों ने रचा इतिहास

इस चैंपियनशिप की एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि भारतीय खेलों में महिला भागीदारी को लेकर रही। राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहली बार पूरी तरह महिला चेयर अंपायरों का पैनल नियुक्त किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 17 अंपायरों का चयन किया गया था।

इनका चयन जयपुर में आयोजित अंडर-15 और अंडर-17 अखिल भारतीय रैंकिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अधिक महिलाओं को उच्च स्तर की अंपायरिंग के लिए प्रोत्साहित करना और देश में अनुभवी महिला अधिकारियों का समूह तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिलाओं को अवसर देने से नई पीढ़ी को खेल प्रशासन और अंपायरिंग में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सैंडपेपरगेट विवाद पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें- Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मुकाबला लाइव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।