सैंडपेपरगेट विवाद पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान
डैरेन लेहमैन ने कहा, मैंने इस्तीफा दे दिया, मुझे बहुत जल्दी समझ आ गया था कि आगे क्या होने वाला है, उस समय मैं कोच था, इसलिए मुझे जिम्मेदारी लेनी ही थी।

डैरेन लेहमैन (P.C- ICC X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैंडपेपरगेट विवाद पर उस्मान ख्वाजा की किताब में हुए खुलासे और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के दावों के बाद बढ़ा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने कैमरन बैनक्रॉफ्ट के दावों का जवाब दिया है। डैरेन लेहमैन 2018 में खेली गई उस सीरीज में टीम के हेड कोच थे। सैंडपेपरगेट विवाद के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।
हाल ही में कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने यह दावा किया कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम और कोचिंग स्टॉफ को इस योजना के बारे में पता था और उन्होंने अपने कॉलम में डैरेन लेहमैन का नाम भी लिया। डैरेन लेहमैन ने अब इसका जवाब देते हुए कहा कि मैंने 2018 में ही सब कुछ कह दिया था, 2018 में जो हुआ, उसे लेकर मेरी राय आज भी वही है। लेहमैन ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टीम गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
मुझे नहीं पता था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है: लेहमैन
ABC रेडियो पर शनिवार को डैरेन लेहमैन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस योजना के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा, वह एक बहुत बुरा दौर था, मुझे नहीं पता था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने माना कि उनकी गलती यह थी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 'हर हाल में जीतना है' वाली मानसिकता के साथ आगे बढ़ने दिया।
यह मेरी गलती है कि बात इतनी आगे बढ़ गई: लेहमैन
डैरेन लेहमैन ने कहा कि हमसे कुछ चीजें गलत हुईं, उस समय मैं कोच था, इसलिए मुझे इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे खेद है, यह मेरी गलती है कि बात इतनी आगे बढ़ गई। लेहमैन ने कहा, मैंने इस्तीफा दे दिया, मुझे बहुत जल्दी समझ आ गया था कि आगे क्या होने वाला है, उस समय मैं कोच था, इसलिए मुझे जिम्मेदारी लेनी ही थी।
जोश हेजलवुड ने दी बड़ी धमकी
इस विवाद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पैट कमिंस का समर्थन करते हुए बड़ी धमकी दी है. हेजलवुड ने साफ कहा है कि अगर सैंडपेपर मामले के कारण कमिंस को टेस्ट कप्तानी से हटाया जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़ देंगे. हेजलवुड ने कहा है कि सैंडपेपर मामले के बाद टीम को इस स्थिति में लाना एक बड़ा काम था जो कमिंस ने किया है और अब दोबारा ऐसा कभी कोई नहीं कर पाएगा।