सैंडपेपर मामले के दोबारा सामने आने से झल्ला गए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस का साथ देते हुए CA को दे डाली धमकी
उस्मान ख्वाजा की किताब में सैंडपेपरगेट खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है। जोश हेजलवुड ने पैट कमिंस का समर्थन करते हुए धमकी दी है कि अगर कमिंस को कप्तानी से हटाया गया तो वह राष्ट्रीय टीम छोड़ देंगे।
-1795233981937_m.webp)
पैट कमिंस के समर्थन में उतरे जोश हेजलवुड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उस्मान ख्वाजा की किताब में किए गए सैंडपेपरगेट को लेकर किए गए खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है। आए दिन कुछ न कुछ बयान सामने आ रहे हैं। ख्वाजा ने अपनी किताब में 2018 केपटाउन टेस्ट में खेली पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कटघरे में खड़ा किया है और जिसमें पैट कमिंस भी शामिल हैं। अब इस मामले में जोश हेजलवुड ने नया रुख अख्तियार किया है।
हेजलवुड ने साफ कहा है कि अगर सैंडपेपर मामले के कारण कमिंस को टेस्ट कप्तानी से हटाया जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़ देंगे। ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में लिखा है कि केपटाउन टेस्ट में बॉल टेम्परिंग को लेकर पूरी टीम को पता था, लेकिन इसमें सिर्फ स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को ही सजा हुई। उन्होंने इस मामले में हुई जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
दोबारा नहीं होगा ऐसा
ख्वाजा के बाद वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट ने भी इस मुद्दे को दोबारा उठाया और कहा कि किताब में जो ख्वाजा ने लिखा है वो सही है। बैनक्रॉफ्ट ने तो इस मामले में 4000 शब्दों का अपना कॉलम भी लिखा है। हालांकि, हेजलवुड ने कहा है कि सैंडपेपर मामले के बाद टीम को इस स्थिति में लाना एक बड़ा काम था जो कमिंस ने किया है और अब दोबारा ऐसा कभी कोई नहीं कर पाएगा।
हेजलवुड ने कमिंस और स्टार्क सहित 2021 में एक कागज साइन किया था जिसमें ये कहा गया था कि इन लोगों को बॉल टेम्परिंग के मामले में पहले से जानकारी नहीं थी। फॉक्स स्पोर्ट्स ने हेजलवुड के हवाले से लिखा है, "टीम को उस स्थिति में लाना जहां वो अभी है वो भी सैंडपेपर मामले से निकाल कर, दोबारा ऐसा नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि यह शानदार काम था। वह महान कप्तान हैं और आप अगर टीम में जाकर पूछेंगे तो हर कोई यही बात कहेगा।"
कमिंस को रहना चाहिए
हेजलवुड ने साफ कहा है कि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में वह आते हैं और कमिंस कप्तान नहीं होते हैं तो उन्हें नहीं पता कि वो क्या करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम पहले टेस्ट मैच के लिए आते हैं और वह कप्तान नहीं होते हैं, उनकी जगह कोई और होता है तो ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा। मुझे लगता है कि मुझे ऐसी स्थिति में डाला जाएगा जहां मुझे फैसला लेना होगा, लेकिन आपको इसके बारे में सोचना होगा।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।