विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉल टेंपरिंग विवाद ने फिर पकड़ा तूल, कैमरन बैनक्रॉफ्ट के दावों पर पैट कमिंस ने किया पलटवार

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:59 PM (IST)

कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4000 शब्दों के बयान में बॉल टेंपरिंग मामले पर बड़ा खुलासा किया है। बैनक्रॉफ्ट के खुलासों ...और पढ़ें

पैट कमिंस-कैमरन बैनक्रॉफ्ट

पैट कमिंस-कैमरन बैनक्रॉफ्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2018 साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उस्मान ख्वाजा के खुलासे का समर्थन करते हुए कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4000 शब्दों के बयान में कई बड़े खुलासे किए, जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर हलचल मचा दी है। अब कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासे पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। इससे पहले भी कमिंस ने पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के दावों को पूरी तरह निराधार बताया था। बता दें कि बुधवार शाम कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4000 शब्दों के बयान जारी कर कई खुलासे किए, बेनक्रॉफ्ट ने उस्मान ख्वाजा के उस दावे का समर्थन किया, जिसमें उस्मान ख्वाजा ने कहा था कि टीम के सभी खिलाड़ियों को इस मामले की जानकारी थी।

बैनक्रॉफ्ट ने अपने बयान में पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में हुई बॉल टेंपरिंग की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2018 के दौरे से जुड़े लोगों को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए एक स्वतंत्र मंच (इंडिपेंडेंट फोरम) बनाने की घोषणा की है। बैनक्रॉफ्ट का बयान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की घोषणा के बाद आया है।

बैनक्रॉफ्ट ने पैट कमिंस के दावे को बताया था गलत

बैनक्रॉफ्ट ने अपने कॉलम में कमिंस की पिछले शुक्रवार को सिडनी में हुई 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने ख्वाजा के इस दावे को पूरी तरह गलत बताया था कि टीम के सभी खिलाड़ियों को बॉल टेंपरिंग की जानकारी थी, साथ ही उन्होंने ख्वाजा पर लोगों की जिंदगी के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। कमिंस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बैनक्रॉफ्ट ने लिखा, उनकी बातें सुनकर मुझे गुस्सा आया, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे साथ विश्वासघात हुआ है और मैं अकेला पड़ गया हूं।

पैट कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने पूरे मामले पर रखा पक्ष

बैनक्रॉफ्ट का लेख प्रकाशित होने के बाद कमिंस की ओर से उनके लंबे समय से एजेंट रहे नील मैक्सवेल ने गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि पैट का रुख पिछले आठ साल से नहीं बदला है। वह पहले दिन से ही अपनी बात पर कायम हैं और इस मामले में उनका रुख पूरी तरह स्पष्ट है, पैट को निश्चित रूप से कैमरन के लिए दुख है, उन्होंने काफी कुछ झेला है। उन्होंने आगे कहा, हम लोगों से आग्रह करेंगे कि वे एक बार फिर पैट के इंटरव्यू का पूरा ट्रांसक्रिप्ट पढ़ें, ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया हो। मैक्सवेल ने कहा कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को दोबारा खड़ा किया है। केपटाउन में उस समय 24 साल के पैट ने टीम को सुधारने का फैसला किया था और पिछले आठ साल उन्होंने इसी काम में लगाए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया है इंडिपेंडेंट फोरम

बता दें कि बुधवार को इंडिपेंडेंट फोरम बनाने की घोषणा करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा था कि कमिंस के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई का मामला नहीं बनता। हालांकि, 2018 में हुई जांच का दायरा केवल न्यूलैंड्स टेस्ट में हुई घटनाओं तक सीमित था, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वतंत्र मंच पर सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर कोई नई सजा नहीं दी जाएगी। ग्रीनबर्ग ने कहा, कप्तान को किसी तरह से निर्दोष साबित करने की जरूरत नहीं है। कोई भी ऐसा नहीं चाहता। जांच पूरी हो चुकी है। पैट और गेंदबाजों के मामले में एक बात बिल्कुल स्पष्ट रही है कि उनका बयान लगातार एक जैसा रहा है। 2018 में केपटाउन टेस्ट के अगले दिन पैट ने जो कहा था, कुछ साल बाद भी वही बात कही और पिछले सप्ताह भी उनका रुख वही था। उनके बयान में निरंतरता साफ दिखाई देती है।"

बेनक्रॉफ्ट के लेख पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, हम इस बात का सम्मान करते हैं कि कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने अपनी कहानी सामने रखी है। हम उनकी टिप्पणियों पर विचार करने के लिए समय लेंगे। हमारा मानना है कि 2018 की घटनाओं के कई पहलू हो सकते हैं। इसी वजह से हमने एक स्वतंत्र मंच बनाया है, जहां संबंधित लोग अपनी बात रख सकेंगे। हम इस मंच के नियम और कार्यक्षेत्र तय कर रहे हैं और जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने भारतीय क्रिकेट में लिखा नया इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले टीम इंडिया के बने पहले गेंदबाज

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें; देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।