युजवेंद्र चहल ने भारतीय क्रिकेट में लिखा नया इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले टीम इंडिया के बने पहले गेंदबाज
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं।

युजवेंद्र चहल का ऐतिहासिक कारनामा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। चहल टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में हरियाणा के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ ये मुकाम हासिल किया।
चहल को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। चहल ने एसएमएटी में हरियाणा के तीसरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट झटका और इतिहास रच दिया।
अमित साथ्विक को आउट कर रचा इतिहास
चहल ने मैच में अमित साथ्विक का विकेट लेकर 400 का आंकड़ा छुआ। चहल ने अमित के अलावा, साई किशोर और मनिमारन सिद्धार्थ का भी विकेट चटकाया। चहल की गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने तमिलनाडु को 124 रन पर ही समेट दिया था।
चहल ने हरियाणा के लिए 71 टी20 मैचों में 68 विकेट लिए हैं। वहीं भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने 98 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा, आईपीएल में वो 233 विकेट ले चुके हैं। साथ ही चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन विकेट हासिल किए।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चहल हरियाणा के लिए तीनों मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने छह विकेट झटके हैं। वो सिर्फ पहले मैच में विकेट का खाता नहीं खोल पाए थे। मगर इसके बाद उन्होंने दोनों ही मैच में तीन-तीन विकेट लेकर जबरदस्त वापसी की है।
राशिद खान टॉप पर
टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 543 मैचों में 743 विकेट झटके हैं। वहीं वो टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले भी इकलौते गेंदबाज हैं।
इसके अलावा, चहल के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 340 मैचों में 366 विकेट लिए हैं। वो भी जल्द ही 400 का आंकड़ा छू सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।