विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup Rising Stars 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें; देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरूआत गुरूवार, 19 नवंबर से हो चुकी है। भारत अपने अभियान की शुरूआत शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ करेगा।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरूआत गुरूवार, 19 नवंबर से हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला शुक्रवार, 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के हाथ में है।

भारत के अलावा, पाकिस्तान ए, श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए, नेपाल, यूनाईटेड अरब अमीरात और हांगकांग, चीन इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

ग्रुप स्टेज में होंगे 12 मुकाबले

टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग, चीन है। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है।

ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले होंगे। सभी मैच दोहा में खेले जाएंगे। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 नवंबर को होगा, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 20 नवंबर को कर लेगी। मगर सभी को इंतजार 22 नवंबर को होगा, क्योंकि इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत को इसके अलावा, ग्रुप स्टेज में एक और मुकाबला खेलना है, जहां उसका सामना 24 नवंबर को यूएई से होगा। तिलक की अगुवाई में भारतीय टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी।

टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीख

मैच

भारतीय समयानुसार

20 नवंबर

भारत-ए बनाम नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

22 नवंबर

भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए

दोपहर 3:30 बजे

24 नवंबर

भारत-ए बनाम यूएई

सुबह 11:30 बजे


टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

तारीख

मैच

भारतीय समयानुसार

19 नवंबर

बांग्लादेश-ए बनाम हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

19 नवंबर

श्रीलंका-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

दोपहर 3:30 बजे

20 नवंबर

पाकिस्तान-ए बनाम यूएई

सुबह 11:30 बजे

20 नवंबर

भारत-ए बनाम नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

21 नवंबर

श्रीलंका-ए बनाम हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

21 नवंबर

बांग्लादेश-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

दोपहर 3:30 बजे

22 नवंबर

यूएई बनाम नेपाल

सुबह 11:30 बजे

22 नवंबर

भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए

दोपहर 3:30 बजे

23 नवंबर

अफगानिस्तान-ए बनाम हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

23 नवंबर

श्रीलंका-ए बनाम बांग्लादेश-ए

दोपहर 3:30 बजे

24 नवंबर

भारत-ए बनाम यूएई

सुबह 11:30 बजे

24 नवंबर

पाकिस्तान-ए बनाम नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

26 नवंबर

पहला सेमीफाइनल

दोपहर 3:30 बजे

27 नवंबर

दूसरा सेमीफाइनल

दोपहर 3:30 बजे

29 नवंबर

फाइनल

दोपहर 3:30 बजे


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।