विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: DRS को लेकर जमकर हुआ ड्रामा, थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे शुभमन गिल; मैदान पर हुई तीखी बहस-Video

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:44 AM (IST)

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन डीआरएस को लेकर जमकर ड्रामा हुआ। शुभमन गिल थर्ड अंपायर के फैसले ...और पढ़ें

शुभमन गिल की अंपायर से बहस

शुभमन गिल की अंपायर से बहस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरूवार को वेलिंगटन में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन ही डीआरएस को लेकर ड्रामा देखने को मिला। ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ रिव्यू लेने के बाद भारत ने अपना डीआरएस गंवा दिया। मगर गिल थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे।

गिल मैदान पर मौजूद अंपायर से फैसले को लेकर सवाल करने लगे। अंपायर ने गिल को समझाया, पर भारतीय कप्तान उनसे सहमत नहीं दिखे और मुंडी हिलाते हुए वहां से चले गए।

क्या है पूरा मामला

डीआरएस का मामला 31वें ओवर का है, जब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर फिलिप्स चकमा खा गए। भारत ने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील किया। मगर ऑन-फील्ड अंपायर ने भारत के खिलाफ फैसला दिया। गिल ने बुमराह से बातचीत के बाद रिव्यू लेने का निर्णय लिया।

बुमराह को लगा गेंद ऊपर जा रही है और उन्होंने कप्तान से कहा, 'हाईट है।'

गिल को लगा कि फिलिप्स का बल्ला नहीं लगा है तो उन्होंने कहा, 'बैट नहीं है।'

हालांकि स्निकोमीटर में बड़ी हरकत दिखी, जब गेंद बल्ले के पास से गूजर रही थी। मगर सामने से दिख रहे रीप्ले में साफ-साफ अंदरूनी किनारा नहीं दिख रहा था।

इसके बाद थर्ड अंपायर पॉल राइफल ने स्लो मोशन में एक और रीप्ले की मांग की। इस बार उन्हें लगा कि गेंद में हल्की मोड़ (डिफ्लेक्शन) है, जिसकी वजह से उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को नॉट-आउट के फैसले पर ही कायम रहने को कहा।

गिल हालांकि, इस फैसले से नाराज दिखे। उन्होंने इलिंगवर्थ को बताने की कोशिश की कि बल्ले और गेंद में गैप है और गेंद फिलिप्स के पैड पर पहले लगी है। इस दौरान इलिंगवर्थ ने गिल को समझाया। मगर भारतीय कप्तान सहमत नहीं दिखे और मुंडी हिलाते हुए वहां से चले गए।

 

 

निकल्स का ऐतिहासिक शतक

हेनरी निकल्स के ऐतिहासिक शतक और ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक ने न्यूजीलैंड को संकट से उबारा है। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर निकल्स और फिलिप्स की साझेदारी ने भारत की स्थिति को मजबूत कर दिया है।

खबर लिखे जाने तक फिलिप्स और निकल्स के बीच 156 रन की साझेदारी हो गई है। निकल्स 103 और फिलिप्स 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ टॉप-10 में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।