विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ इस खास क्लब के टॉप-10 में बनाई जगह

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:36 AM (IST)

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टेस्ट क्रिकेट में ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद मैदान पर जबरदस्त वापसी की है। बुमराह ने गुरूवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा है।

बुमराह का ऐतिहासिक कारनामा

वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही ओवर में बुमराह ने टॉम लैथम को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद लंच ब्रेक से पहले बुमराह ने डैरिल मिचेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने दूसरे सेशन में टॉम ब्लंडेल का विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया।

ब्लंडेल को आउट करते ही बुमराह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में श्रीनाथ को पीछे छोड़ा। श्रीनाथ के टेस्ट क्रिकेट में 236 विकेट हैं। वहीं बुमराह के नाम अब 237 विकेट हो गए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

खिलाड़ी

करियर (अवधि)

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पारी)

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (मैच)

5 विकेट हॉल

10 विकेट हॉल

अनिल कुंबले

1990-2008

132

619

10/74

14/149

35

8

रविचंद्रन अश्विन

2011-2024

106

537

7/59

13/140

37

8

कपिल देव

1978-1994

131

434

9/83

11/146

23

2

हरभजन सिंह

1998-2015

103

417

8/84

15/217

25

5

रवींद्र जडेजा

2012-2026

91

356

7/42

10/110

15

3

जहीर खान

2000-2014

92

311

7/87

10/149

11

1

ईशांत शर्मा

2007-2021

105

311

7/74

10/108

11

1

बिशन सिंह बेदी

1966-1979

67

266

7/98

10/194

14

1

भागवत चंद्रशेखर

1964-1979

58

242

8/79

12/104

16

2

जसप्रीत बुमराह

2018-2026

53*

237*

6/27

9/86

16

0

जवागल श्रीनाथ

1991-2002

67

236

8/86

13/132

10

1

मोहम्मद शमी

2013-2023

64

229

6/56

9/118

6

0

निकल्स-फिलिप्स ने संभाला

बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड ने 70 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है।

चाय तक न्यूजीलैंड ने 140 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। निकल्स और फिलिप्स के बीच 70 रन की साझेदारी हो गई है। निकल्स 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं फिलिप्स 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत पर गिरी गाज, इस गलती की वजह से ICC ने टीम इंडिया पर ठोका जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।