विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैंडपेपरगेट का भूत भारत दौरे पर भी पैट कमिंस को करेगा परेशान, मैथ्यू हेडन ने की ऑस्ट्रेलिया को डराने वाली भविष्यवाणी

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:28 PM (IST)

मैथ्यू हेडन ने भविष्यवाणी की है कि भारत दौरे पर भी पैट कमिंस से सैंडपेपरगेट मामले को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।

मैथ्यू हेडन की बड़ी भविष्यवाणी

मैथ्यू हेडन की बड़ी भविष्यवाणी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैंडपेपर गेट मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पैट कमिंस ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस्मान ख्वाजा के दावों को झूठा बताया था और कहा था कि इसके बाद वो इस मामले पर किसी भी तरह के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मगर मैथ्यू हेडन का मानना है कि उनका ये हथकंडा भारत दौरे पर सफल नहीं होगा।

हेडन का कहना है कि विरोधी टीम इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करेगी और सवालों से ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान करेगी।

कमिंस ने उस्मान के दावों को किया था खारिज

सैंडपेपरगेट मामला 2018 का है। उस समय कैमरन बेनक्रॉफ्ट, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर कुछ महीनों का सैंडपेपर का इस्तेमाल करने की वजह से सजा मिली थी। हालांकि, अब 8 साल बाद उस्मान ने पुराने पन्नों को फिर खोला और कहा कि इस बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था।

इसके बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके सभी दावों को झूठा बतलाया था और आगे इस मामले से जुड़े सवालों का जवाब देने से मना किया है। मगर हेडन का कहना है कि जिस तरह इंग्लैंड सीरीज में मिचेल मार्श से ये सवाल बार-बार कर उन्हें परेशान किया गया। इसी तरह भारत दौरे पर पैट कमिंस के साथ होगा।

हेडन ने कहा, 'कमिंस ने बयान दिया है- "मैं डेढ़ घंटे तक सवालों के जवाब दूंगा, लेकिन इसके बाद मैं इस बारे में कोई और सवाल नहीं लूंगा।" इसका सीधा मतलब यह है कि जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएगी, तो वह 'सैंडपेपरगेट' से जुड़े सवालों के जवाब नहीं देना चाहेंगे—जो कि महज एक कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है।'

हेडन ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम के भीतर यह एक बहुत बड़ा कमजोर या संवेदनशील मुद्दा है। अगर आप ऑस्ट्रेलियाई टीम को चिढ़ाना या परेशान करना चाहते हैं, तो आप इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहेंगे क्योंकि इस पर उनकी तरफ से तुरंत प्रतिक्रिया आएगी।'

कब है ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा?

ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत का दौरा करेगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से अहमदाबाद में होगा।

सैंडपेपर मामले के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए ये दौरा आसान नहीं होगा। कमिंस से इस मामले से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं, जो पूरी टीम की परेशानी का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND A vs Nepal Live Score: तिलक वर्मा-कुमार कुशाग्र के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, भारत का स्कोर 100 के पार

यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने रचा इतिहास, सहवाग- गावस्कर भी नहीं कर सके थे यह कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।