विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केएल राहुल ने रचा इतिहास, सहवाग- गावस्कर भी नहीं कर सके थे यह कारनामा

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM (IST)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

केएल राहुल (P.C- BCCI X)

केएल राहुल (P.C- BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।  भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। इस अर्धशतकीय पारी के साथ केएल राहुल ने इतिहास रच दिया है।
 
केएल राहुल ने अर्धशतक के साथ वो कारनामा किया है, जो आज तक कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर सका था। दिग्गज सुनील गावस्कर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सके थे। 
 
 

सभी SENA देशों में 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने राहुल

 
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में अर्धशतक बनाते ही सभी SENA देशों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। केएल राहुल सभी चार सेना देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बतौर ओपनर कम से कम एक अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उनके अलावा कोई और भारतीय सलामी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। केएल राहुल ऐसा करने वाले छठे एशियन खिलाड़ी भी बने हैं। सईद अनवर, सनथ जयसूर्या, मर्वन अट्टापट्टू जैसे दिग्गज पहले यह कारनामा कर चुके हैं। 
 

सभी चार SENA देशों में टेस्ट में 50 प्लस स्कोर वाले एशियाई ओपनर बल्लेबाज

सईद अनवर
सनथ जयसूर्या
मार्वन अटापट्टू
इमरान फरहत
दिमुथ करुणारत्ने
केएल राहुल
 

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

 
वेलिंगटन टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 130 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए और 85 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 52 रन और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पहली पारी में अभी 209 रन पीछे है। 
 

यह भी पढ़ें- SA VS BAN: वनडे सीरीज में केशव महाराज होंगे कप्तान, घातक गेंदबाज की हुई वापसी

 
 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।