WTC Points Table: पाकिस्तान की जीत के बाद कितनी बदल गई डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल? जानिए क्या है ताजा हाल
पाकिस्तान ने रावलपिंडी में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर दो साल बाद अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की और सीरीज 1-0 से जीती।
-1795172302303_m.webp)
पाकिस्तान को दो साल बाद मिली जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आखिरकार दो साल बाद अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उसने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया। हालांकि, इस जीत से पाकिस्तान के आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की संभावनाएं नहीं बन रही हैं और न ही इससे प्वाइंट्स टेबल में कोई अंतर आया है।
पाकिस्तान को जीत के लिए 90 रन चाहिए थे जो उसने मैच के चौथे दिन शुक्रवार को दो विकेट खोकर बना लिए। इससे पहले पाकिस्तान ने अपना आखिरी टेस्ट जीत साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। यही कारण है कि पाकिस्तान पिछली बार की तरह इस बार भी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में कहीं से कहीं तक नहीं है।
ये है ताजा हाल
पाकिस्तान इस सीरीज की शुरुआत से पहले भी नौ टीमों की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर था और इस सीरीज को जीतने के बाद भी वह आखिरी स्थान पर ही बनी है। उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। श्रीलंका की स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं आया है। यह टीम भी आठवें नंबर पर काबिज है। पाकिस्तान के आठ मैचों में एक जीत, तीन हार और चार ड्ऱॉ के बाद 13 अंक हैं।
वहीं, पाकिस्तान के 11 मैचों में तीन जीत, सात हार और एक ड्ऱॉ के बाद 16 अंक हैं। दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हैं।
बाकी ऐसी है स्थिति
प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसके आठ मैचों में छह जीत, दो हार के बाद 72 अंक हैं। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है जिसके छह मैचों में चार जीत और एक हार, एक ड्रॉ के बाद 52 अंक हैं। साउथ अफ्रीका की अंक प्रतिशत 75 का है तो वहीं न्यूजीलैंड का 72.22 का है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके 13 मैचों में नौ जीत और चार हार और दो ड्रॉ के बाद 108 अंक हैं, लेकिन उसका अंक प्रतिशत 69.23 का है। भारतीय टीम चौथे नंबर पर है। उसके 11 मैचों में पांच जीता और चार हार के बाद 68 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 51.52 का है।
बांग्लादेश के नौ मैचों में तीन जीत, चार हार और दो ड्रॉ के बाद 44 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 40.74 का है। इंग्लैंड छठे, वेस्टइंडीज सातवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें- PAK vs SL: दो साल बाद पाकिस्तान को नसीब हुई पहली टेस्ट जीत, श्रीलंका को अपने घर में बुलाकर रौंदा
यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पाकिस्तान गेंदबाजों के सामने बेबस श्रीलंकाई बल्लेबाज, मेजबानों पर मंडराया बड़ी हार का खतरा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।