विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: पाकिस्तान गेंदबाजों के सामने बेबस श्रीलंकाई बल्लेबाज, मेजबानों पर मंडराया बड़ी हार का खतरा

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:39 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में 325 रन बनाकर 227 ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत बनी हुई है। श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में 98 रनों पर समेटने के बाद पाक ने 325 रन ठोक डाले। ऐसे में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में ही 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली और मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन भी मेबजानों ने शानदार बल्लेबाजी की और 325 रन का स्कोर बनाया। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गोरी ने अर्धशतक लगाया और उनके अलावा अन्य कोई बैटर 50 रनों के आंकड़े को नहीं छू सका। इसके बावजूद पाकिस्तान 325 रन बनाने में कामयाब रही।

पाकिस्तान ने बनाई 227 रनों की बढ़त

पाकिस्तान ने दूसरे दिन 121/3 से अपनी बल्लेबाजी शुरू की। अजान अवैस ने पहले दिन 46 रन बनाए थे लेकिन दूसरे दिन वे इसमें सिर्फ एक रन जोड़ सके और 47 रन बनाकर आउट हो गए। साकिब खान ने भी 37 रनों का अहम योगदान दिया। सउद शकील बड़ी पारी नहीं खेल सके और 24 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा (21) भी बल्ले से बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सके।

गाजी ने अर्धशतक लगाया और 54 रन बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले रजाउल्लाह ने भी 32 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम ने 300 रनों के आंकड़े को पार किया। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा असिता फर्नांडो ने भी तीन विकेट लिए।

श्रीलंका की टीम मुश्किल में

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई टीम मुश्किल में है। पहली पारी में 98 रनों पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में 74 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका का स्कोर 74/3 है। वे अभी भी पाकिस्तान से 153 रन पीछे हैं। श्रीलंकाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा 18* और धनंजय डी सिल्वा 24* रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के लिए साकिब खान, रजाउल्लाह और आमिर जमाल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे बड़ा ब्रांड, घुटने की चोट को लेकर भी किया खुलासा

यह भी पढ़ें- लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में पहली बार किया यह करिश्मा, 8 शिकार कर बने नंबर-1

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।