SA VS BAN: वनडे सीरीज में केशव महाराज होंगे कप्तान, घातक गेंदबाज की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के लिए टेस्ट टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। बल्लेबाजी की कमान क्विंटन डी कॉक, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस और ट्रिस्टन स्टब्स संभालेंगे।

केशव महाराज (PC - Keshav Maharaj Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ एक दिसंबर से खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया गया है। टेम्बा बावुमा की जगह केशव महाराज को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। टेम्बा बावुमा पिंडली की चोट से ऊबर रहे हैं। बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे। सेंचुरियन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में एडेन मार्करम कप्तानी करेंगे। ब्योर्न फोर्टुइन टी-20 टीम की कमान संभालेंगे।
साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज को पहले टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया था। केशव महाराज की जगह साइमन हार्मर ने ली है। साइमन हार्मर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए थे। वनडे टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है। क्विंटन डी कॉक, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस और ट्रिस्टन स्टब्स भी वनडे टीम का हिस्सा हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टेस्ट टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है।
लुंगी एनगिडी की हुई वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है। दिसंबर 2025 में उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था। हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद वह टीम से बाहर थे। एनगिडी के साथ नॉर्टजे, बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, डुआन जानसेन और नकोबानी मोकोएना वनडे सीरीज का हिस्सा हैं।
सिनेथेम्बा केशिले को वनडे और टी-20 टीम में मिली जगह
सिनेथेम्बा केशिले को साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्होंने 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेले थे, उसके बाद से वह टीम से बाहर थे। उन्होंने हाल ही में 'टाइटन' टीम के लिए घरेलू T20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें 14 गेंद में लगाई गई फिफ्टी भी शामिल है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल:
01 दिसंबर- पहला वनडे मैच
04 दिसंबर- दूसरा वनडे मैच
07 दिसंबर- तीसरा वनडे
टी-20 सीरीज का शेड्यूल:
10 दिसंबर- पहला टी-20 मैच
12 दिसंबर- दूसरा टी-20 मैच
13 दिसंबर- तीसरा टी-20 मैच
साउथ अफ्रीका की वनडे टीम:
केशव महाराज (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, डुआन जानसन, नकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, सिनेथेम्बा केशिले, ट्रिस्टन स्टब्स
साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम:
ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, कॉनर एस्टरहुइजन, डोनोवन फरेरा, जॉर्डन हरमन, डुआन जेनसन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन