विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WBBL: विमेंस बिग बैश लीग में 'हैरिस सिस्टर्स' का जलवा, ग्रेस ने जड़ा तूफानी शतक, लॉरा की 15 बॉल में फिफ्टी

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:57 AM (IST)

ग्रेस हैरिस और लॉरा हैरिस ने मिलकर 184 रन बनाए। ग्रेस हैरिस ने WBBL में चौथा शतक लगाया, हालांकि उनका यह शतक 'बेकार' गया। 

लॉरा हैरिस ने जड़ा अर्धशतक

लॉरा हैरिस ने जड़ा अर्धशतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस बिग बैश लीग में गुरुवार को सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट की टीम आमने-सामने हुई। इस मुकाबले में  'हैरिस सिस्टर्स' का जलवा देखने को मिला।  ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलते हुए ग्रेस हैरिस और सिडनी थंडर का हिस्सा लॉरा हैरिस ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। दोनों ने मिलकर मैच में कुल 184 रन ठोके. ग्रेस हैरिस ने तूफानी शतक जड़ा और 121 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी पर लॉरा हैरिस ने पानी फेर दिया। दो बहनों की जंग में लॉरा हैरिस की टीम ने बाजी मारी. 
 
 मैच में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए। ग्रेस हैरिस ने 67 बॉल में नाबाद 121 रन की पारी खेली। ग्रेस हैरिस का यह  विमेंस बिग बैश लीग में यह चौथा शतक है। हैरिस ने अपनी पारी में नौ चौके और नौ छक्के लगाए।  ग्रेस हैरिस के अलावा चार्ली नॉट ने 34 बॉल में 62 रन बनाए। चार्ली नॉटी की पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। भारतीय बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 18 बॉल में 29 रन (तीन चौके, एक छक्का) की नाबाद पारी खेली। 

सिडनी थंडर ने किया रिकॉर्ड रन चेज

 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सिडनी थंडर की टीम फीबी लिचफील्ड (17 बॉल में 28 रन), अनिका लेरॉयड (43 बॉल में 60 रन) और हीथर नाइट (29 बॉल में 44 रन) की विस्फोटक पारी से मैच में खुद को बनाया रखाया। इसके बाद लॉरा हैरिस का जलवा देखने को मिला। लॉरा हैरिस ने 20 बॉल में नाबाद 63 रन (सात चौके और पांच छक्के) की पारी खेलकर सिडनी थंडर को चार गेंद शेष रहते जीत दिला दी. थंडर ने अपनी लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ा, जबकि ब्रिस्बेन हीट की लगातार चार जीत का क्रम समाप्त हो गया। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ इस जीत के साथ सिडनी थंडर की टीम ने नया रिकॉर्ड बनाया। सिडनी थंडर WBBL इतिहास में 200 से अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई।  

 लॉरा हैरिस ने जड़ा WBBL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक 

लॉरा हैरिस ने विस्फोटक ल्लेबाजी करते हुए WBBL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और मेलबर्न स्टार्स की टेस फ्लिंटॉफ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 16 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। टेस फ्लिंटॉफ ने 2022 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 16 बॉल में अर्धशतक लगाया था।
 

यह भी पढ़ें- WBBL 2025 Final: होबार्ट हरिकेन्स ने 11 साल में पहली बार जीता खिताब, फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स को दी शिकस्त

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।