विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को सैंडपेपरगेट को दोबारा खोलने का हुआ नुकसान, चली गई नौकरी

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:39 PM (IST)

उस्मान ख्वाजा की किताब में सैंडपेपरगेट के नए खुलासों और डेविड वॉर्नर के समर्थन के बाद दोनों को फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री से हटा दिया गया है। 

उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की चली गई नौकरी

उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की चली गई नौकरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैंडपेपरगेट को लेकर ऑस्ट्रेलिया में लगातार बवाल मचा हुआ है। उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में इसे लेकर नए खुलासे किए जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। डेविड वॉर्नर ने भी ख्वाजा के खुलासों का समर्थन किया है। इसका खामियाजा अब दोनों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि इन दोनों की नौकरी चली गई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर थी। दौरे का तीसरा टेस्ट केपटाउन में खेला गया था और इसमें कैमरन बैनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते हुए पकड़ा गया था। बाद में इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को भी शामिल पाया गया था। स्मिथ और वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया गया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा था।

चली गई नौकरी

ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में खुलासा किया है कि इस मामले की जानकारी पूरी टीम को थी। उनके इस खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सवालों के घेरे में है। इस बीच ख्वाजा और वॉर्नर को फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला इस विवाद के पूरी तरह से खत्म न हो जाने तक लिया गया है। फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, मौजूदा हालात को देखते हुए यह सबसे सही कदम है।

फॉक्स क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टीव क्रॉली ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, "ताजा हालात को देखते हुए उस्मान और वॉर्नर दोनों को अगले कुछ सप्ताह के लिए हमारे कमेंट्री पैनल से आराम दे दिया गया है। हम हमारी कमेंट्री टीम का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और अलग-अलग मतों का सम्मान करते हैं, लेकिन हम इस समय दोनों जिस दबाव से गुजर रहे हैं उसे भी समझते हैं।"

ख्वाजा को मिला समर्थन

जैसे ही ख्वाजा की किताब में सैंडपेपर मामले का सच सामने आया वैसे ही वॉर्नर ने इसे अपना पूरा समर्थन दिया। बाद में बैनक्रॉफ्ट ने भी ख्वाजा का साथ दिया। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस की जमकर आलोचना हो रही है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कहा है कि कमिंस की कप्तानी पर किसी तरह का खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें- पैट कमिंस को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की खास बैठक, कप्तानी पर लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- सैंडपेपर मामले के दोबारा सामने आने से झल्ला गए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस का साथ देते हुए CA को दे डाली धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।