विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैट कमिंस को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की खास बैठक, कप्तानी पर लिया बड़ा फैसला

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:44 AM (IST)

उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपरगेट-2018 खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बैठक के बाद इस पर बड़ा फैसला किया है। 

पैट कमिंस को लेकर सीए की बड़ी बैठक

पैट कमिंस को लेकर सीए की बड़ी बैठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उस्मान ख्वाजा द्वारा किए गए सैंडपेपरगेट-2018 के नए खुलासे और उन्हें डेविड वॉर्नर, कैमरन ब्रैनक्रॉफ्ट से मिले समर्थन के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल मचा है। इसके केंद्र में टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। उनके कप्तानी भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला किया है।

ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में खुलासा किया है कि साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में हुई बॉल टेम्परिंग के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था। कमिंस ने अपने बचाव में बयान भी दिया था, लेकिन उनकी कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस संबंध में बैठक की जिसमें सर्वसम्मित से फैसला किया गया है कि कमिंस की कप्तानी बरकरार रखी जाएगी।

सीए का फैसला

सीए बोर्ड ने इस मामले में बैठक की जिसमें चेयरमैन डेविड बून और सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग शामिल रहे। बोर्ड ने कमिंस को कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। सीए ने बयान में कहा, "सीए बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के हितों को ध्यान में रखते हुए बैठक की और इसके भले के संबंध में कदम उठाने का फैसला किया है। इस बैठक में कमिंस की कप्तानी को लेकर उठ रहीं अटकलों के बीच उनको सर्वसम्मित से समर्थन देने का फैसला किया गया है।"

बयान में लिखा है, "सीए के चेयरमैन डेविड बून और सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने शुक्रवार को सिडनी में कमिंस से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बात की जिसमें उनके भले, टीम को जरूरी समर्थन और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पर चर्चा शामिल है।"

शेयर कर सकते हैं जानकारी

बून ने कहा है कि बोर्ड टीम को इस विवाद से बाहर निकालने पर ध्यान दे रहा है और उन्होंने यह भी कहा है कि अगर किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के पास 2018 दौरे को लेकर किसी भी तरह की जानकारी है तो वह साझा कर सकता है। बून ने कहा है कि सीए एक फोरम पब्लिश करेगा। उन्होंने कहा, "इसी को लेकर हम इस सप्ताह एक फोरम का एलान कर चुके हैं और बोर्ड उन सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है कि वह आएं और अगर उनके पास कुछ है तो शेयर करें।"

यह भी पढ़ें- सैंडपेपर मामले के दोबारा सामने आने से झल्ला गए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस का साथ देते हुए CA को दे डाली धमकी

यह भी पढ़ें- सैंडपेपरगेट का भूत भारत दौरे पर भी पैट कमिंस को करेगा परेशान, मैथ्यू हेडन ने की ऑस्ट्रेलिया को डराने वाली भविष्यवाणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।