Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Usain Bolt: दुनिया के सबसे महान धावक का आज है जन्मदिन, जानें- उनके बारे में

    By TaniskEdited By:
    Updated: Sat, 21 Aug 2021 12:17 PM (IST)

    महानतम फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट दुनिया के एकमात्र धावक हैं जिनके नाम लगातार तीन बार (2008 2012 2016) में 100 मीटर और 200 मीटर का ओलिंपिक टाइटल है। इसके अलावा वे 200 मीटर दौड़ में चार वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल जीतने वाले दुनिया के एक मात्र एथलीट हैं।

    Hero Image
    महानतम फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आपने 'बिजली की गति'- इस बात को खूब सुना होगा। जमैका के महान धावक उसेन बोल्ट इसके सटीक उदाहरण हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वे ट्रैक पर दौड़ते थे तो पलक झपकते ही वे फिनिश लाइन के पार के होते थे। उन्होंने ट्रैक पर कई कीर्तिमान बनाए। आज उनका 35वां जन्मदिन है। आज ही के दिन दुनिया के सबसे धावक का जमैका में 1986 में जन्म हुआ था। आइए जानते हैं उनके बारे में :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार तीन बार ओलिंपिक टाइटल जीतने वाले एक मात्र धावक

    महानतम फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट दुनिया के एकमात्र धावक हैं, जिनके नाम लगातार तीन बार (2008, 2012, 2016) में 100 मीटर और 200 मीटर का ओलिंपिक टाइटल है। इसके अलावा वे 200 मीटर दौड़ में चार वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल जीतने वाले दुनिया के एक मात्र एथलीट हैं। यही नहीं उनके नाम 100 मीटर (9.58 सेकंड), 200 मीटर (19.19 सेकंड) और 4×100 मीटर का वर्ल्ड रिकार्ड है।

    बोल्ट के नाम के नाम ओलिंपिक में आठ गोल्ड मेडल

    उसेन बोल्ट कितने तेज धावक हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम ओलिंपिक में आठ गोल्ड मेडल हैं। इसके उनके नाम 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड है। इसके अलावा उनके पास 6आइएएफ वर्ल्ड एथलीट आफ द ईयर टाइटल है। वह चार बार लॉरेसस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन आफ द ईयर अवार्ड भी जीत हैं। स्प्रिंट में उनकी उपलब्धियों के कारण मीडिया ने उन्हें 'लाइटनिंग बोल्ट' उपनाम दे दिया।

    फुटबाल खेलने का था सपना

    स्प्रिंटर के रूप में प्रसिद्धि हासिल करने वाले बोल्ट का सपना पेशेवर फुटबाल खेलने का था। इसमें उन्होंने कदम भी रखा था, लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने इससे दूरी बना ली। बोल्ट ने 2001 में हाईस्कूल चैंपियनशिप में 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीतकर अपना करियर शुरू किया था। 11 बार के इस वर्ल्ड चैंपियन ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद रिटायरमेंट ले ली थी।