चीन ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, पहले दौर में बाहर हुई सात्विक- चिराग की जोड़ी
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मिक्स्ड डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर भी पहले दौर में मलेशिया के चेन तांग जी ओर तोह ई वेइ से 15-21 16-21 से हार गए। भारत का कोई भी खिलाड़ी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका।
नई दिल्ली, प्रिंट। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। दूसरी रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी को दुनिया की 13वें नंबर की इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बागास ने 21-17, 11-21, 21-17 से हराया।
मिक्स्ड डबल्स से बाहर हुए भारतीय खिलाड़ी-
मिक्स्ड डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर भी पहले दौर में मलेशिया के चेन तांग जी ओर तोह ई वेइ से 15-21, 16-21 से हार गए। भारत का कोई भी खिलाड़ी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका। एशियाई खेलों से ठीक पहले इस प्रदर्शन से सात्विक और चिराग को निराशा हुई होगी, जिन्होंने इस सत्र में स्विस ओपन सुपर 300, कोरिया ओपन और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।