Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला शतरंज कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं चार भारतीय

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 01:53 PM (IST)

    FIDE World Womens Chess Cup भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी डी हरिका आर वैशाली और अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने फिडे विश्व महिला शतरंज कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। अब भारत टूर्नामेंट के अंतिम-आठ में चार खिलाड़ियों के साथ पहुंचने पहला देश बन गया। चारों महिलाओं ने अपने टाईब्रेकर जीतकर अंतिम-आठ चरण में प्रवेश किया है।

    Hero Image
    क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा। इमेज- एक्‍स

     पीटीआई, बटुमी : भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी, डी हरिका, आर वैशाली और अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने फिडे विश्व महिला शतरंज कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। अब भारत टूर्नामेंट के अंतिम-आठ में चार खिलाड़ियों के साथ पहुंचने पहला देश बन गया। चारों महिलाओं ने अपने टाईब्रेकर जीतकर अंतिम-आठ चरण में प्रवेश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें हंपी ने स्विट्जरलैंड की एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को 1.5-0.5 के अंतर से हराया। दिव्या ने भी दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की जिनर झू को 1.5-0.5 से हराया। हलांकि हरिका ने रूसी खिलाड़ी कैटरीना लागनो के विरुद्ध पहले गेम में हार के बाद सफेद मोहरों से वापसी करते हुए दूसरे टाईब्रेकर में जगह बनाई।

    सभी चार भारतीय महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंच ने बाद अब भारत और चीन के बीच यह खिताबी होड़ का मुकाबला बन गया है। वहीं मेजबान देश जार्जिया की एकमात्र खिलाड़ी नाना दजाग्निदजे भी अब तक बेहतरीन खेल दिखाते हुए यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।