विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैडमिंटन कोर्ट पर पिता के सपने को पूरा कर रही थीं दीपिका पादुकोण, फिर 16 साल की उम्र में एक फैसले ने बदल दिया करियर

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:43 PM (IST)

दीपिका पादुकोण ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह बैडमिंटन में करियर शुरू किया, लेकिन 16 साल की उम्र में ...और पढ़ें

एक्टिंग से पहले बैडमिंटन खेलती थीं दीपिका

एक्टिंग से पहले बैडमिंटन खेलती थीं दीपिका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेल की दुनिया में अक्सर यह देखा जाता है कि बच्चे अपने पिता के रास्ते पर चलना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण कर रही थीं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। दीपिका भी बैडमिंटन खिलाड़ी थीं और कड़ी मेहनत कर अपना करियर बना रही थीं, लेकिन 16 साल में एक ट्रिप ने उनके करियर को ही मोड़ दिया।

हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में आज कहानी दीपिका पादुकोण की जो बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए जी जान लगा रही थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह एक्टिंग की तरफ मुड़ गईं।

लगातार कर रही थीं मेहनत

दीपिका अपने स्कूल में बैडमिंटन खेल रही थीं और काफी मेहनत कर रही थीं। वह प्रैक्टिस में इतनी व्यस्त रहती थीं कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलता था। जब वह 16 साल की हुईं तो कोपेनहेगन गईं और उनकी इस ट्रिप ने दीपिका को बैडमिंटन से दूर कर दिया।

20 सितंबर 2020 को हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दीपिका के हवाले से लिखा गया है, "उस समय मेरा रुटीन एक दम फिक्स था। सुबह 4-5 बजे उठती थी और फिर फिजिकल कंडीशनिंग करती थी। फिर घर जाकर स्कूल के लिए जाती थी। जैसे ही स्कूल खत्म होता, मेरे पास अपने दोस्तों से भी बात करने का समय नहीं होता था। मैं घर जाकर कुछ खाती और फिर बैडमिंटन कोर्ट चली जाती। यह मेरी जिंदगी थी। लेट नाइट्स नहीं, टीवी नहीं।"

ट्रिप ने बदल दिया सब कुछ

दीपिका ने बताया है कि जब वह 16 साल की थीं तो कोपेनहेगन सोलो ट्रिप पर गई थीं और फिर इस ट्रिप पर उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने पिता के कारण बैडमिंटन खेल रही हैं। ट्रिप से वापस आकर उन्होंने बैडमिंटन छोड़ने के बारे में घर पर बता दिया। दीपिका ने बताया, "जब मैं वापस लौटकर आई तब मैंने फैसला कर लिया कि मैं बैडमिंटन छोड़ दूंगी।"

एनडीटीवी में 14 सितंबर 2020 को छपी रिपोर्ट में दीपिका की मां उज्जवला के हवाले से लिखा गया है, "उन्होंने मुझसे कहा कि मां मैं काफी समय से इस बारे में सोच रही थी। मैं बैडमिंटन इसलिए खेल रही थी क्योंकि पापा चाहते थे, लेकिन मैं इसका लुत्फ नहीं ले रही थी। मैं मॉडलिंग करना चाहती हूं और फिल्मों में जाना चाहती हूं।"

मॉडलिंग और एक्टिंग में बनाया करियर

इसके बाद दीपिका ने बैडमिंटन न खेलने का फैसला किया और मॉडलिंग में करियर बनाने के बारे में विचार किया। वह कई म्यूजिक एलबमों में आईं और आखिर में उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म करने का मौका मिला। साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने डेब्यू किया और आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं।

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे। वह टीम इंडिया के कोच भी रहे और आज एकेडमी चलाते हैं।

यह भी पढ़ें- मॉडलिंग से पहले फुटबॉल की पिच पर धमाल मचा रहे थे जॉन अब्राहम, इस एक कमी की वजह से टूट गया टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना

यह भी पढ़ें- नेशनल लेवल के तैराक रहे मिलिंद सोमन, 1984 एशियन गेम्स के लिए कर चुके थे क्वालिफाई; फिर ऐसा क्या हुआ जो मॉडलिंग में आए?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।