Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2022 India Schedule Today: भारत को मिल सकता है पहला मेडल, देखिए दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

    By Sameer ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 08:50 AM (IST)

    Commonwealth Games 2022 India Schedule Today Match कामनवेल्थ गेम्स का पहला दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। इस दिन भारत ने जहां कुछ खेलों में जबरदस्त शुरुआत की तो वहीं कुछ खेलों में उसे निराशा भी झेलनी पड़ी। दूसरा दिन भी भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

    Hero Image
    Commonwealth Games 2022 30th July India Schedule: लवलीना बोरगोहेन बाक्सर (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कामनवेल्थ गेम्स का पहला दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। पहले दिन जहां भारत ने बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में उसे हार का भी सामना करना पड़ा। एक तरफ शिव थापा ने पाकिस्तान के बाक्सर को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं हाकी में भी महिला टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। कामनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन भी भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। खेल के दूसरे दिन भारत जिमनास्टिक सहित, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, बाक्सिंग, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी दावेदारी रखेंगे। आइए जानते हैं कामनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय एथलीट किन-किन खेलों में अपना दम दिखाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • जिमनास्टिक, महिला टीम और व्यक्तिगत, 21:00 बजे
    • बैडमिंटन, भारत बनाम श्रीलंका, 13:30 बजे
    • भारोत्तोलक, पुरुष और महिला, 16:15 बजे
    • मुक्केबाजी, पुरुष और महिला, 17:00 बजे
    • स्क्वाश, पुरुष और महिला, 17:00 बजे
    • महिला हाकी, भारत बनाम वेल्स, 23:30 बजे
    • तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 15:06 बजे
    • टेबल टेनिस, भारतीय महिला टीम बनाम गुयाना, 14:00 बजे
    • टेबल टेनिस, भारतीय पुरुष टीम बनाम उत्तरी आयरलैंड, 16:30 बजे

    बाक्सिंग 

    54-57 किग्रा (featherweight) राउंड ऑफ 32: हुसामु्द्दीन मोहम्मद (शाम 5 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन (रविवार को 12 बजे) 86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत (1 बजे) रविवार मेंस 55 किग्रा:

    वेटलिफ्टिंग

    संकेत सरगर (1.30 बजे) मेंस 61 किग्रा: गुरुराजा (4.15 शाम) वुमेंस 49 किग्रा: मीराबाई चानू (8 बजे रात) वुमेंस 55 किग्रा: एस बिंदियारानी देवी (12:30 रात)

    साइकिलिंग

    साइकिलिंग महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी, त्रियशा पॉल (दोपहर 02.30 दोपहर से 6.15 बजे) महिला 3000 मीटर इंडीविजुएल परस्यूट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (दोपहर 2.30 - 6.15 बजे) पुरुष कीरिन पहला राउंड: एसो एल्बेन (8.30 बजे - 11.30 बजे)

    लॉन बाल

    मेंस ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (1 बजे - 6.15 बजे) महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे) मेंस डबल्स: भारत बनाम कुक आइलैंड (शाम 7.30 बजे से 12.45 बजे) वुमेंस फोर : भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे - 12.45 बजे)