Paralympics Closing Ceremony Live: अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष ने की समापन की आधिकारिक घोषणा
पैरालंपिक में भारत ने इतिहास रचते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस बार भारत ने हर बार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 29 मेडल जीते। टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, लेकिन पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों ने इससे आगे का सफर तय किया। 8 अगस्त को पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो सप्ताह के बाद पेरिस पैरालंपिक-2024 का समापन हो गया। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया और मेडल जीते। भारत ने इस बार पैरालंपिक में इतिहास रचा। भारत ने इस बार कुल 29 मेडल जीते जिसमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। तीरंदाज हरविंदर सिंह और धाविका प्रीति पाल रविवार देर रात को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक रहे।
यह प्रतियोगिता संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपी गई, जहां पैरालंपिक खेलों का अगला संस्करण आयोजित किया जाएगा। पेरिस में देश के राष्ट्रगान के साथ अमेरिका का झंडा फहराया जाएगा।
पैरालंपिक की लौ को लालटेन में रखकर लॉस एंजलिस ले जाया गया। पेरिस में भी धीरे-धीरे आग बुझाई जा रही है। अब शो का अंतिम भाग शुरू हो गया है।
Paris 🤝 Los Angeles
— Paralympic Games (@Paralympics) September 8, 2024
Well see you in four years, @la28!#Paris2024 | #LA2028 | #Paralympics pic.twitter.com/PlinxaN2Lj
अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ने प्रतियोगिता के आधिकारिक समापन की घोषणा की। अब 2028 में इस खेल का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रों की परेड में भारत की तरफ से हरविंदर और प्रीति ध्वजवाहक रहे। उन्होंने भारतीय तिरंगा लहराया।
इस समय राष्ट्रों की परेड चल रही है। तीरंदाज हरविंदर और धावक प्रीति पाल भारत का झंडा लेकर चलने के लिए तैयार हैं।
पेरिस पैरालंपिक समापन समारोह स्टेड डी फ्रांस में एक शानदार वीडियो फुटेज के साथ चल रहा है। यह पिछले 11 दिनों के सभी सनसनीखेज पलों का एक संग्रह है।
कई रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया है कि जैज़ पियानोवादक मैथ्यू व्हिटेकर, वायलिन वादक और गायिका-गीतकार गेलिन ली, रैपर, गीतकार और एथलीट गार्नेट सिल्वर-हॉल समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे।
पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगी। हरविंदर और प्रीति पाल भारतीय ध्वजवाहक होंगे।
भाला फेंक प्रतियोगिता में नवदीप ने सिल्वर जीता था, लेकिन गोल्ड मेडल में अपग्रेड कर दिया गया। दरअसल, आतंकवादी संगठन और जिहाद से संबंधित झंडा दिखाने के कारण ईरान एथलीट को अयोग्य घोषित किया गया, जिसके चलते नवदीप को गोल्ड मेडल मिला।
पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक कौन होंगे, इसका एलान हो गया है। तीरंदाज हरविंदर सिंह और धाविका प्रीति पाल रविवार देर रात को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी।
Paris Paralympics 2024 में भारत को पदक जिताने वाले एथलीट्स-
1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- कांस्य पदक, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 200 मीटर रेस (T35)
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)
11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)
12.सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेंस सिगंल्स (SL4)
13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल,महिलासिंगल्स (SH6)
16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 400m (T20)
17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- कांस्य पदक, मेंस हाई जंप (T63)
18.शरद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस शॉट पुट (F46)
21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)
22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस क्लब थ्रो (F51)
24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेंस हाई जंप (T44)
27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) - ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)
28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)
29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)
भारत ने अभी तक के अपने पैरालंपिक अभियान में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 मेडल जीते थे। इसे पीछे छोड़ते हुए पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कुल 29 मेडल अपने नाम किए।
भारत ने पैरालंपिक में भारत ने सात गोल्ड जीते हैं। अवनि लेखरा, नितेश कुमार, सुमित अंतिल, हरविंदर सिंह, प्रवीण कुमार और नवदीप सिंह ने भारत के लिए गोल्ड जीता है।