विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOA Elections 2026: पीटी उषा चुनाव हारीं, साइना नेहवाल और अंजू बॉबी जॉर्ज की धमाकेदार जीत

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:48 PM (IST)

भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (SOAM) चुनाव में पीटी उषा हार गईं, जबकि साइना नेहवाल, अंजू बॉबी जॉर्ज, डोला बनर्जी और रानी रामपाल ने जीत हासिल की।

पीटी उषा-अंजू बॉबी जॉर्ज

पीटी उषा-अंजू बॉबी जॉर्ज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा सोमवार को स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (SOAM) का चुनाव हार गईं, जबकि पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने छह उम्मीदवारों के बीच चार महिला एसओएम में जगह बनाने में सफलता हासिल की।

विवादों से घिरे इस चुनाव में दिग्गज लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज, पूर्व तीरंदाज डोला बनर्जी और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल भी निर्वाचित हुईं। चार महिला प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 80 एसओएम (40 पुरुष और 40 महिलाएं) मतदाता सूची का हिस्सा हैं।

गगन नारंग चुने गए निर्विरोध

इससे पहले शनिवार को ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, विजेंदर सिंह और योगेश्वर दत्त के साथ टेबल टेनिस के पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता चार पुरुष एसओएम के रूप में निर्विरोध चुने गए थे। इन आठ पदों के लिए आठ अन्य उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। पीटी उषा पांच दिसंबर को होने वाले आइओए कार्यकारी परिषद के चुनाव में तभी उम्मीदवार बन सकती हैं, जब कोई राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) उन्हें आम सभा के लिए नामित करे।

हालांकि, इसकी संभावना काफी कम मानी जा रही है। उम्मीद है कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) के दो प्रतिनिधियों में उषा का नाम शामिल नहीं होगा। आईओए के संविधान के अनुसार, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का एसओएम या आम सभा का सदस्य होना अनिवार्य है। वर्ष 2022 में पीटी उषा एसओएम के रास्ते निर्विरोध आईओए की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं।

निर्वाचित हुए आठ एसओएम अब आइओए की आम सभा के सदस्य बन जाएंगे। इससे उन्हें पांच दिसंबर को होने वाले नए कार्यकारी परिषद के चुनाव में मतदान करने और उम्मीदवार बनने का अधिकार मिल जाएगा। इसके अलावा दो एसओएम (एक पुरुष और एक महिला) को आईओए की कार्यकारी परिषद में भी जगह मिलेगी।

उषा ने डोला के विरुद्ध की थी शिकायत

आईओए के एसओएम चुनाव में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पीटी उषा ने चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के पास शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूर्व तीरंदाज डोला बनर्जी पर व्हाट्सएप संदेश के जरिये मतदाताओं से वोट मांगकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। अपनी शिकायत में उषा ने एक ऐसे व्हाट्सएप संदेश पर आपत्ति जताई, जो डोला बनर्जी के नाम वाले अकाउंट से प्रसारित किया गया था। इस संदेश में न्यू भारत पैनल के समर्थन की अपील की गई थी।

यह भी पढ़ें- PV Sindhu बनीं एथलीट आयोग की अध्यक्ष, हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह बने उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।