Bhagwani Devi: भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने के बाद मनाया जश्न, जानें क्या कहा-
Bhagwani Devi भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी डागर ने टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की 94 साल की धाविका भगवानी देवी डागर मंगलवार को भारत लौट आईं हैं। देश वापसी पर, भगवानी देवी को हवाई अड्डे पर उल्लास और पूरे जोश में देखा गया। उनके जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में भगवानी देवी को फूलों और नोटों से बनी माला पहने नाचते हुए देखा जा सकता है। इस विडियो में हवाई अड्डे पर पहुंचे लोगों के साथ वह ढोल-नगाड़ो की धुन पर ठुमके लगा रही हैं।
#WATCH Delhi | 94-year-old Bhagwani Devi Dagar celebrates her feat of winning gold and 2 bronze for India at the World Masters Athletics championships 2022 in Finland.
Visuals from Delhi airport. pic.twitter.com/FHtjV4vTDn
— ANI (@ANI) July 12, 2022
भगवानी देवी ने अपनी जीत पर कहा-
फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण और 2 कांस्य जीतने पर 94 वर्षीय भगवानी देवी डागर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- 'मैं बहुत खुश हूं, दूसरे देश में पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित किया है।
आपको मालूम हो कि 94वर्षीय भगवानी देवी ने डागर ने टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इस रेस को पूरा करने में 24.74 सेकेंड का समय लिया और यह कारनामा कर डाला। इसके साथ ही भगवानी देवी ने शाटपुट प्रतियोगिता में भी ब्रांज मेडल भी अपने नाम किया।
भगवानी देवी का यह अद्भुत कारनामा हर किसी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। आपको बता दें कि यह वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 29 जून से 10 जुलाई तक टाम्परे में आयोजित की गई थी। यह एक अलग और खास चैंपियनशिप-कैलिबर इवेंट है, जिसमें 35 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला एथलीटों के लिए एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) के खेल होते हैं। भगवानी देवी ने एक बार इस इवेंट में एक गोल्ड और दो ब्रांज समेत कुल तीन पदक अपने नाम किए और भारत का नाम रोशन किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।