विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने काफी विवाद के बाद जीता गोल्‍ड मेडल, ईरान को इतने अंतर से हराया

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 07 Oct 2023 03:52 PM (IST)

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। विवाद से भरे इस मुकाबले में भारत ...और पढ़ें

भारतीय कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड। फोटो- एपी
भारतीय कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। विवाद से भरे इस मुकाबले में भारत ने ईरान को 33-29 से मात दी। इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर गोल्ड जीता था। भारतीय पुरुष टीम ने भी महिलाओं की तरह जीत दर्ज करते हुए गोल्ड जीता।

फाइनल में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरु-शुरु में ईरान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी। भारत ने भी वापसी और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। ईरान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार अंक बनाए और बढ़त 9-6 की कर दी।

कई बार मैच हुआ बराबर

भारत ने भी पलटवार करते करते हुए हाफ टाइम तक टीम 17-13 से आगे हो गई और ईरान की पूरी टीम ऑलआउट हो गई। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत 20-16 के साथ अच्छी स्थिति में था। थोड़ी देर बाद स्कोर 24-19 हो गया। ईरान ने पलटवार करते हुए भारत को ऑल आउट कर स्कोर 25-25 से बराबर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: आर्चरी में ओजस प्रवीण ने जीता गोल्‍ड मेडल, अभिषेक वर्मा को सिल्‍वर से करना पड़ा संतोष

विवादित रहा फाइनल मैच

भारत ने फिर दम दिखाया और स्कोर 28-25 कर कर दिया। एक फिर स्कोर 28-28 से बराबर हो गया। इसके बाद प्वाइंट को लेकर विवाद हुआ। खेल करीब आधे घंटे तक रुका रहा। मैच खत्म होने में जब 2 मिनट बचा था तो भारत को 3 और ईरान को एक अंक दिए गए। ईरान के विरोध के बाद दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए गए।

आखिरकार भारत को मिली जीत

इसके विरोध में भारतीय टीम कोर्ट में ही बैठ गई। रेफरी ने निर्णय भारत के पक्ष में दिया। उसे तीन अंक दिए गए। इसका विरोध हुआ लेकिन मैच दोबारा शुरु हुआ और भारत ने जीत हासिल की। एशियन गेम्स के इतिहास में यह भारत का ओवरऑल 13वां मेडल है। इसमें 11 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। पुरुष टीम ने 9 तो महिला टीम ने 4 मेडल जीते हैं।

यह भी पढ़ें- चीन में लिखा गया नया इतिहास, सात्विक- चिराग की जोड़ी का कमाल, Asian Games में देश को दिलाया पहला गोल्ड मेडल