IND vs AFG Final, Asian Games 2023: भारत ने जीता गोल्ड मेडल, बारिश के कारण मैच हुआ रद्द
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2023 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारत को अफगानिस्तान से ऊंची वरीय मिलने के कारण विजेता घोषित किया गया। अफगानिस्तान टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

IND vs AFG Highlights Final, Asian Games 2023, China, Hangzhou: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2023 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारत को अफगानिस्तान से ऊंची वरीय मिलने के कारण विजेता घोषित किया गया।
अफगानिस्तान टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बांग्लादेश ने वर्षाबाधित मैच में डीएलएस पद्यति के आधार पर पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी।
IND और AFG की Playing 11
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 - सेदीकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद, नूर अली जदरान, शाहीदुल्लाह, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नईब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, काएस एहमद, फरीद अहमद और जाहिर खान।
भारत की प्लेइंग 11 - रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारत की अफगानिस्तान से शीर्ष वरीयता थी, जिसके कारण उसे विजेता घोषित किया गया। बारिश आने से पहले अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे। भारत के खाते में 27वां गोल्ड मेडल आया। भारत के कुल मेडल की संख्या 102 हुई।
भारत और अफगानिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अगर बारिश नहीं रुकती और मैच रद्द करना पड़ता है तो फिर विजेता भारत बनेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की वरीयता अफगानिस्तान से बेहतर है। एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक शीर्ष वरीय टीम को प्राथमिकता देते हुए विजेता घोषित किया जाता है।
बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच का मजा किरकिरा हो रहा है। हांगझोऊ से खबर मिल रही है कि बारिश और तेज हो गई है और अभी एक्शन शुरू होने में समय लग सकता है।
बारिश ने फाइनल मैच का मजा किरकिरा कर दिया है। अफगानिस्तान ने बारिश के समय तक 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। शाहीदुल्लाह 49* और गुलबदीन नईब 27* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज गेंद पर ग्रिप नहीं कर पा रहे थे तब अंपायर्स ने गेंद बदलने की सोची। मगर तभी बारिश तेज हो गई और खेल को रोकना पड़ गया। मैच की ताजा जानकारी जानने के लिए आप हमारे साथ यहां जुड़े रहिये।
अर्शदीप सिंह पारी का 18वां ओवर करने आए। आखिरी गेंद पर गुलबदीन नईब ने डीप मिडविकेट की दिशा में दमदार छक्का जमाया। इस ओवर में 11 रन बने।
18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 109/5। गुलबदीन नईब 26* और शाहीदुल्लाह 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर साई किशोर अपने स्पेल का आखिरी और पारी का 17वां ओवर करने आए। गुलबदीन नईब ने तीसरी गेंद पर वाइड लांग ऑन की दिशा में छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर नईब ने सिंगल लिया। इस ओवर में 8 रन बने।
17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 98/5। गुलबदीन नईब 18* और शाहीदुल्लाह 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का आखिरी जबकि पारी का 16वां ओवर करने आए। इस ओवर में केवल 3 रन बने। बिश्नोई ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 12 रन देकर एक विकेट लिया।
16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 89/5। शाहीदुल्लाह 43* और गुलबदीन नईब 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर साई किशोर पारी का 15वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर शाहीदुल्लाह ने प्वाइंट और कवर के बीच से शानदार गैप ढूंढते हुए चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने।
15 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 86/5। शाहीदुल्लाह 41* और गुलबदीन नईब 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉशिंगटन सुंदर पारी का 14वां ओवर करने आए। शुरुआती तीन गेंदों पर सुंदर ने गुलबदीन नईब को काफी परेशान किया। चौथी गेंद पर नईब ने अपने हाथ खोले और स्वीप शॉट खेलकर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर नईब ने लांग ऑफ में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर सुंदर दिशा भटके और लेग साइड में वाइड डालते हुए बाउंड्री खर्च की। इस गेंद पर अफगानिस्तान को 5 रन मिले। इस ओवर में 10 रन बने।
14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 80/5। शाहीदुल्लाह 36* और गुलबदीन नईब 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज अहमद पारी का 13वां ओवर करने आए। शाहीदुल्लाह ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर शाहीदुल्लाह ने प्वाइंट और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने।
13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 70/5। शाहीदुल्लाह 36* और गुलबदीन नईब 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का 12वां ओवर करने आए। शाहीदुल्लाह और गुलबदीन ने संभलकर खेलते हुए ओवर में 6 सिंगल निकाले।
12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 59/5। शाहीदुल्लाह 26* और गुलबदीन नईब 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज अहमद ने पारी का 11वां ओवर डाला। अहमद ने पांचवीं गेंद पर करीम जनत को क्लीन बोल्ड किया। करीम जनत ने 5 गेंदों में 1 रन बनाया। इस ओवर में तीन रन बने और एक विकेट आया।
11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 53/5। शाहीदुल्लाह 23* और गुलबदीन नईब 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का 10वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर बिश्नोई ने अफसर जजई को क्लीन बोल्ड कर दिया। बिश्नोई ने तेज गति से गेंद गूगली कराई, जिसे जजई समझ नहीं सके और गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगकर ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। अफसर जजई ने 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। जजई के बाद करीम जनत क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 50/4। शाहीदुल्लाह 22* और करीम जनत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर साई किशोर पारी का 9वां ओवर करने आए। शाहीदुल्लाह ने पहली गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर शाहीदुल्लाह बैकवर्ड प्वाइंट के पास से चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर शाहीदुल्लाह ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 8 रन बने।
9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 47/3। शाहीदुल्लाह 21* और अफसर जजई 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर में केवल 1 रन दिया। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बिश्नोई ने दबाव में रखा।
8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 39/3। अफसर जजई 14* और शाहीदुल्लाह 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाहबाज अहमद पारी का सातवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर शाहीदुल्लाह ने वाइड लांग ऑन की दिशा में छक्का जमाया। अहमद के ओवर में 11 रन बने।
7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 38/3। अफसर जजई 14* और शाहीदुल्लाह 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉशिंगटन सुंदर पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। अफसर जजई ने ओवर में दो बाउंड्री निकाली। पहली गेंद पर जजई ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। जजई ने अगली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने।
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 27/3। अफसर जजई 12* और शाहीदुल्लाह 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर साई किशोर ने पारी का पांचवां ओवर डाला। बाएं हाथ के स्पिनर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ओवर में केवल 3 रन खर्च किए।
5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 16/3। शाहीदुल्लाह 3* और अफसर जजई 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉशिंगटन सुंदर पारी का चौथा ओवर करने आए। शाहीदुल्लाह ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद पर अफगानिस्तान को जोरदार झटका लगा। नूर अली जदरान ने अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और दो रन लेने दौड़ पड़े। वहां मौजूद रवि बिश्नोई ने बहुत तेजी से गेंद पकड़ी और विकेटकीपर को थ्रो किया। जितेश शर्मा ने गिल्लियां बिखेरने में देरी नहीं की। टीवी रीप्ले में दिखा कि जदरान आउट हैं। नूर अली जदरान ने 4 गेंदों में एक रन बनाया। जदरान के बाद अफसर जजई क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 13/3। शाहीदुल्लाह 2* और अफसर जजई 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर जारी रखा। पहली तीन गेंदों पर लगातार बीट होने के बाद शहजाद ने चौथी गेंद पर बाउंड्री जमाई। शहजाद ने गेंदाबाज के ऊपर से शॉट खेलकर चौका जमाया। अगली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने शहजाद को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर अफगानिस्तान को करारा झटका दिया। मोहम्मद शहजाद ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। शहजाद के आउट होने के बाद शाहीदुल्लाह क्रीज पर आए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।
3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 10/2। नूर अली जदरान 0* और शाहीदुल्लाह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम दुबे पारी का दूसरा ओवर करने आए। जुबैद अकबरी ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट और थर्डमैन के बीच से शानदार बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर दुबे ने जुबैर अकबरी को लांग ऑन पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। जुबैद अकबरी ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। अकबरी के आउट होने के बाद नूर अली जदरान क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।
2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 5/1। मोहम्मद शहजाद 0* और नूर अली जदरान 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर किया। अर्शदीप ने शुरुआती पांच गेंदों में जुबैद अकबरी को परेशान किया और केवल एक रन खर्च किया। आखिरी गेंद पर उन्होंने मोहम्मद शहजाद को बीट किया।
1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 1/0। मोहम्मद शहजाद 0* और जुबैद अकबरी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सेदीकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद, नूर अली जदरान, शाहीदुल्लाह, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नईब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, काएस एहमद, फरीद अहमद और जाहिर खान।
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गोल्ड मेडल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2023 के गोल्ड मेडल मैच का टॉस कुछ देर के बाद होगा। 11:50 पर मैच शुरू होने की उम्मीद है।
बांग्लादेश ने शनिवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी। वर्षाबाधित मैच में बांग्लादेश ने डीएलएस पद्यति के आधार पर पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी।
भारत और अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स 2023 में अपने दोनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने नेपाल और बांग्लादेश को हराया। वहीं अफगानिस्तान ने श्रीलंका और पाकिस्तान को मात दी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच के कवरेज में आपका स्वागत है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है। कुछ ही देर में टॉस होगा।