Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय हॉकी टीम का भविष्य उज्ज्वल, आगे कई श्रीजेश, हरमनप्रीत और ध्यानचंद निकलेंगे : अशोक ध्यानचंद

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 02:18 PM (IST)

    हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बेटे और 1975 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे अशोक ध्यानचंद का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने कहा कि हमारे देश से आने वाले कल में कई ध्यानचंद पीआर श्रीजेश और हरमनप्रीत देश से निकलेंगे जो हॉकी को आगे ले जाएंगे।

    Hero Image
    अशोक ध्यानचंद ने की भारतीय हॉकी की तारीफ

     लोकेश शर्मा, जेएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) चैंपियनशिप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1975 हॉकी विश्व कप टीम के गोल्डमेडलिस्ट, अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानंचद ने कहा भारतीय हॉकी टीम का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। आने वाले समय में कई श्रीजेश, हरमनप्रीत और मेजर ध्यानचंद इसी हॉकी टीम से निकलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक ध्यानचंद ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा खेल में बदलाव प्रकृति का नियम है। श्रीजेश और हरमनप्रीत ने अपना प्राइम टाइम जिया है। सबसे बड़ी चीज खिलाड़ी की उम्र है जब वो बीत जाती है तो उसके प्रदर्शन में गिरावट आने लगती है।

    इसलिए करते हैं संन्यास का एलान

    अशोक ध्यानचंद ने कहा कि खिलाड़ी जब अपने करियर के शबाब पर होता है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा होता है तो सोचता है कि ये एक सन्यास का अच्छा समय है। दूसरा खिलाड़ी स्वयं को कमजोर न महसूस करें इस वजह से भी सन्यास की घोषणा करते हैं।

    बदलाव प्रकृति की मांग है

    उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में बदलाव आते है। बदलाव से ही हॉकी टीम आगे बढ़ रही है। बदलाव आना खेल की मांग है। यह एक अच्छी प्रक्रिया है। अशोक ध्यानचंद ने कहा रिकार्ड हर चार साल में टूटते रहते है चाहे वह हॉकी, फुटबॉल या लॉन्ग जम्प ही क्यों न हो। आने वाले समय में भारतीय हॉकी टीम नई ऊंचाइयां छूने वाली है। इसी टीम में से कई मेजर ध्यानचंद, श्रीजेश और हरमनप्रीत निकलेंगे। यह सब हमारी मिसाल हैं। इन्होंने भारतीय हॉकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। इसका हिस्सा मैं स्वयं भी रहा हूं।

    comedy show banner