Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीरंदाजी प्रीमियर लीग दिल्ली में दो अक्टूबर से, एएआई ने लोगो का अनावरण किया

    Archery Premier League भारतीय तीरंदाजी संघ ने बुधवार कहा कि शुरुआती तीरंदाजी प्रीमियर लीग का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के यमुना खेल परिसर में दो से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। एएआई ने लीग के लोगो का भी अनावरण किया। संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें राष्ट्रीय राजधानी में इस ऐतिहासिक लीग की मेजबानी करने पर गर्व है।

    By Digital Desk Edited By: Rajat Gupta Updated: Wed, 27 Aug 2025 10:13 PM (IST)
    Hero Image
    12 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजन। इमेज- डीडी

     नई दिल्ली, पीटीआई: भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने बुधवार कहा कि शुरुआती तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के यमुना खेल परिसर में दो से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। एएआई ने लीग के लोगो का भी अनावरण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें राष्ट्रीय राजधानी में इस ऐतिहासिक लीग की मेजबानी करने पर गर्व है जो इस खेल को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके आयोजन की तारीखों का फैसला कई चीजों को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिनमें तीरंदाजों का कार्यक्रम और उनके कार्यभार के अलावा शहर के मौसम की स्थिति शामिल है।

    उन्होंने कहा कि इस लीग के साथ हमारा लक्ष्य केवल दुनिया भर की शीर्ष प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना ही नहीं है बल्कि भारत की समृद्ध तीरंदाजी विरासत को उजागर करना और उसका जश्न मनाना भी है। इस लीग में 36 भारतीय तीरंदाज और 12 शीर्ष वैश्विक तीरंदाज छह फ्रेंचाइजी में भाग लेंगे। फ्रेंचाइजी के संबंध में जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

    मन्नत ने पहले दौर में बनाई बढ़त

    एमेच्योर मन्नत बरार ने लगातार चार बर्डी की मदद से बुधवार को महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 12वें चरण के पहले दौर में बाद बढ़त बना ली। मन्नत ने 15 लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया और क्लोवर ग्रीन्स कोर्स पर अंडर पार स्कोर बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। मन्नत ने पांच बर्डी और तीन बोगी की।

    मन्नत ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद कीर्ति चव्हाण, जैस्मिन शेखर और अनन्या गर्ग पर दो शाट की बढ़त बना रखी है। इन तीनों ने पार 72 का स्कोर बनाया। एमेच्योर अराध्या शेट्टी और रिया झा एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त पांचवें पायदान पर हैं। पिछले हफ्ते की उप विजेता एमेच्योर लावण्या गुप्ता, एमेच्योर दीया सी पाटिल, करिश्मा गोविंद, रवजोत के दोसांज और अनन्या दतार दो ओवर 74 के स्कोर से संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।