फिरोजा ने जीता टोटल चेस पायलट खिताब, आर प्रगनानंद को मिला 21वां स्थान
फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने बुडापेस्ट में टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर पायलट का खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगेसी 10वें, आर प्रगनानंद 21वें और आर वैशाली 24वें स्थान पर रहीं।

अलीरेजा फिरोजा ने जीता खिताब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, बुडापेस्ट: फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर पायलट का खिताब अपने नाम किए। वहीं, अर्जुन एरिगेसी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतर रहे। वह 10वें स्थान पर रहे।
नौवें स्थान के मुकाबले में खेल रहे एरिगेसी ने चार ब्लिट्ज खेलों में से तीन और एक रैपिड मुकाबला जीतकर 3-1 की बढ़त बना ली थी। लेकिन हैक मार्टिरोस्यान ने सफेद मोहरों से फास्ट क्लासिक मुकाबला जीतकर दिन का मुकाबला 11-9 से अपने नाम किया।
प्रगनानंद को मिला 21वां स्थान
अर्मेनियाई ग्रैंडमास्टर ने गुरुवार को भी जीत दर्ज की थी, जिससे उन्होंने नौवां स्थान पक्का किया। आर प्रगनानंद 21वें स्थान पर रहे, जबकि उनकी बहन आर वैशाली 24वें स्थान पर रहीं। प्रगनानंद ने अभिमन्यू मिश्रा के विरुद्ध काले मोहरों से फास्ट क्लासिक मुकाबला जीतकर दिन की भिड़ंत 15-5 से अपने नाम की और 21वां स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ी ने ब्लिट्ज 3-1 से जीता और दोनों रैपिड मुकाबले ड्रॉ रहे।
इसके बाद उन्होंने 38 चालों में आखिरी मुकाबला जीत लिया। गुरुवार को भी 12-8 से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने टाईब्रेकर के बिना मुकाबला अपने नाम किया। दूसरी ओर, वैशाली को नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के विरुद्ध सभी सात गेम में हार का सामना करना पड़ा और वह आखिरी स्थान पर रहीं। इससे एक दिन पहले भी उन्हें उज्बेक खिलाड़ी के विरुद्ध 4-16 से हार मिली थी। फाइनल के पहले दिन अनिश गिरी से 11-9 से हारने के बाद फिरोजा ने दूसरे दिन 12-8 से जीत दर्ज की और मुकाबले को आर्मागेडन तक पहुंचा दिया। आर्मागेडन ड्रॉ रहा।
चारों फाइनल रहे शानदार
फाइनल के चारों ब्लिट्ज गेम निर्णायक रहे। गिरि ने सफेद मोहरों से पहला गेम जीता। फिरोजा ने लगातार दो जीत के साथ जवाब दिया, जबकि गिरि ने काले मोहरों से चौथा गेम जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद फिरोजा ने काले मोहरों से पहला रैपिड गेम जीता। दूसरा गेम ड्रॉ रहने से फास्ट क्लासिक में जाने से पहले उन्हें 8-4 की बढ़त मिल गई। टाईब्रेकर के बिना खिताब जीतने के लिए गिरी को फास्ट क्लासिक मुकाबला जीतना जरूरी था, लेकिन यह गेम ड्रॉ रहा।
चार-चार अंक मिलने से फिरोजा ने दिन का मुकाबला 12-8 से जीता और फाइनल आर्मागेडन तक पहुंच गया। इसमें गिरि ने सफेद और फिरोजा ने काले मोहरों से खेला। आर्मागेडन मुकाबला 35 चालों के बाद ड्रॉ रहा। काले मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को ड्रॉ का फायदा मिलने के कारण फिरोजा ने बुडापेस्ट पायलट का खिताब जीत लिया, जबकि गिरी दूसरे स्थान पर रहे। फाबियानो कारुआना ने मैक्सिम वाशिएर-लाग्रेव पर दिन की दूसरी जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पांच स्थान-निर्धारण मुकाबलों का फैसला आर्मागेडन से हुआ।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।