Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sundergarh Lok Sabha Chunav Result 2024: सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर BJP का खुला खाता, इन्हें मिला दूसरा नंबर

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:56 PM (IST)

    Sundergarh Lok Sabha Election Result 2024 सुंदरगढ़ संसदीय सीट के रुझान के मुताबिक इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक आए रूझान के मुताबिक भाजपा के जुएल ओराम बड़े अंतर से फिर एक बार सुदंरगढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने जा रहे है। दूसरे नंबर यहां से बीजद और तीसरे नंबर पर कांग्रेस का खाता खुला।

    Hero Image
    सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर BJP का खुला खाता

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। Sundergarh Lok Sabha Chunav Result 2024: सुंदरगढ़ संसदीय सीट का परिणाम आशानुरूप होने की आशंका है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक आए रूझान से यह साफ था कि भाजपा के जुएल ओराम बड़े अंतर से फिर एक बार उक्त सीट पर जीत दर्ज करने जा रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि दूसरे नंबर बीजद के दिलीप तिर्की तथा तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार जर्नादन देहुरी के तीसरे नंबर पर रहने की उम्मीद है। वहीं इस सीट से चुनाव लड़ रहे बाकी पांच उम्मीदवारों के निजी वोट से ज्यादा वोट नोटा में पड़े है। हालांकि पहले जैसे ही पहला राउंड खत्म हुआ।

    पहले राउंड में कांग्रेस दिखी आगे

    वैसे ही परिणाम आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के पक्ष में पक्ष में जाता दिखने लगा था तथा पहले राउंड में कांग्रेस बढ़त पर दिखी। कांग्रेस के लोक सभा उम्मीदवार जर्नादन देहुरी को 6691 वोट मिले थे तथा वे 1164 वोट से आगे चल रहे थे।

    लेकिन दूसरे राउंड से भाजपा के जुएल ओराम ने बढ़त बनानी शुरू की। जो आखरी तक चलता रहा। वहीं दूसरे राउंड से बीजद के दिलीप तिर्की ने भी बढ़त बनानी शुरू की थी। लेकिन दूसरे नंबर पर ही बने रहे। उधर जिले के सबसे हॉट विधान सभा सीट पर कांटे की टक्कर दिखी।

    यहां पर भाजपा के दिलीप राय व बीजद के शारदा प्रसाद नायक कभी आगे तो कभी पीछे चलते नजर आए। तीन राउंड तक तो भाजपा के दिलीप राय आगे रहे। चौथे व पांचवें राउंड से बीजद के शारदा नायक आगे बढ़ते दिखे।

    छठे राउंड में यह थी स्थिति

    छठे राउंड में दिलीप राय, जबकि सातवें रााउंड में शरदा प्रसाद नायक आगे दिखे। आठवे व नवें राउंड में फिर से दिलीप राय आगे दिखे। नवें राउंड तक कुल वोटों में दिलीप राय ने शारदा नायक को 129 वोट से पछाड़ दिया था। नवें राउंड तक राउरकेला में नोटा पर 567 वोट पड़े थे।

    उधर, ओडिशा की एक मात्र सीट बणई जिसमें माकपा का दो दफा से कब्जा है। उस सीट पर माकपा तीसरी दफा भी कब्जा करने जा रही है। यहां हुए आठ राउंड की गिनती तक आठों राउंड में मकपा आगे रही। आठवें राउंड तक मकपा के लक्ष्मण मुंडा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के भीमसेन चौधरी से 12905 वोट से आगे चल रहे थे।

    उधर बीरमित्रपुर विस सीट पर हुए छठ राउंड की गिनती में बीजद के रोहित जोसेफ तिर्की 26400 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शंकर ओराम से 6962 वोट से आगे चल रहे थे। पहले राउंड में भले ही भाजपा के शंकर ओराम आगे रहे, लेकिन उसके बाद के पांचों राउंड में वे पीछे चल रहे थे।

    रघुनाथपाली विस सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी

    रघुनाथपाली सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी तथा भाजपा के दुर्गा चरण तांती 42858 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के अर्चना रेखा बेहरा से 3737 वोट से आगे चल रहे थे।

    अन्य विधानसभा सीटों का हाल

    राजगांगपुर विस सीट पर कांग्रेस के सीएस राजेन एक्का 15338 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल बरवा से 6066 से आगे चल रहे थे। यहां पर आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

    तलसरा सीट पर 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है तथा यहां से भाजपा के भवानी शंकर भोई 32407 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के विनय कुमार टोप्पो से 8638 वोट से आगे चल रहे थे।

    वहीं सुंदरगढ़ विधानसभा सीट पर 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से बीजद के जोगेश कुमार सिंह 27145 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कुसुम टेटे से 2901 वोटों से आगे चल रहे थे।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha Lok Sabha Chunav Result 2024: ओडिशा में BJD को झटका, राज्य में पहली बार BJP को रुझान में पूर्ण बहुमत

    Odisha Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: रुझानों से ओडिशा में बन गई भाजपा की सरकार, BJD सफाचट

    comedy show banner
    comedy show banner