Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा एक्का बनीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रवक्ता

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 09:38 PM (IST)

    पंचायत चुनाव में कुकुड़ामुंडा से समिति सदस्य चुनी गईं शिल्पा एक्का को कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनाया गया है।

    Hero Image
    शिल्पा एक्का बनीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रवक्ता

    शिल्पा एक्का बनीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रवक्ता

    संसू, राजगांगपुर : हाल ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में कुकुड़ामुंडा से समिति सदस्य चुनी गईं शिल्पा एक्का को कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनाया गया है। शिल्पा को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनाए जाने को लेक पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने शिल्पा एक्का को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर से सटे एक छोटे से गांव कुकुड़ामुंडा में जन्मी शिल्पा एक्का क्षेत्र समेत जिले में कांग्रेस के एक कद्दावर नेताओं में शुमार की जाती हैं। शिल्पा अपने सार्वजनिक जीवन में कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ पिछड़े गांवों में निर्धन बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दान में आगे रहती हैं। कोरोना काल में जब स्कूल बंद होने से आनलाइन पठन-पाठन कार्यक्रम चलाया जा रहा था। उस समय शिल्पा गांव-गांव जाकर मोबाइल से वंचित बच्चों को पढ़ाने को लेकर खूब चर्चा में थीं। इसके अलावा गरीब, शोषित लोगों की मदद के लिए शासन प्रशासन से लड़ना आम बात है। उनका यही प्रयास पंचायत चुनाव में रंग लाया और उन्हें कुकुड़ा मुंडा पंचायत के लोगों ने समिति सदस्य के रूप में अपना प्रतिनिधि चुना और आज उन्हें कांग्रेस ने सत्तारूढ राज्य छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनाने से पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

    कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनाए जाने पर शिल्पा एक्का ने कहा यह जिम्मेदारी जो मुझे मिली है यह मेरे लिए बहुत अहम है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। हमारा प्रयास होगा कि युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी से जुड़े और मैं इसके लिए अथक परिश्रम करूंगी। बता दें कि शिल्पा अभी कुछ महीने पहले कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में हुए युवा प्रवक्ता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमें देश भर के कांग्रेस के करीब 2 सौ प्रतिभागी शामिल थे। इसमें शिल्पा एक्का ने सभी को पछाड़ते हुए श्रेष्ठ प्रवक्ता घोषित की गई थीं। तत्समय शहर लौटने पर शिल्पा का भव्य स्वागत किया गया था। शिल्पा एक्का के छत्तीसगढ़ का प्रवक्ता बनने पर कांग्रेस विधायक राजन एक्का, नगर अध्यक्ष देवरंजन बिनोद, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फहीम अख्तर आदि पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।