Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदरगढ़ में खुला पहला मिलेट शक्ति टिफिन सेंटर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Oct 2021 10:04 PM (IST)

    ओडिशा पौष्टिक फसल मिशन शक्ति विभाग की ओर से जिले में पहला मिलेट टिफिन सेंटर राजगांगपुर में खोला गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुंदरगढ़ में खुला पहला मिलेट शक्ति टिफिन सेंटर

    संवादसूत्र, राजगांगपुर : ओडिशा पौष्टिक फसल मिशन शक्ति विभाग की ओर से जिले में पहला मिलेट टिफिन सेंटर राजगांगपुर में खोला गया है। जिले में राउरकेला समेत 81 स्थानों पर ऐसे केन्द्र खोले जाएंगे, जहां मडुआ समेत अन्य पौष्टिक अनाज से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर बिक्री की जाएगी। महिला स्वयंसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाओं को मडुआ व अन्य पौष्टिक अनाज से विभिन्न प्रकार का नाश्ता तैयार करने एवं बेच कर रोजगार का मौका दिया जा रहा है। राजगांगपुर में खुले केंद्र में महिला संगठनों के द्वारा पौष्टिक अनाज से बने इडली, बड़ा, पकौड़ी, पूडी, गुलाब जामुन, खीर आदि खाद्य के स्टाल लगाए गए थे। राउरकेला समेत जिले के अन्य 81 स्थानों पर भी मिशन शक्ति टिफिन सेंटर व मिलेट आउटलेट खोला जाएगा। इसके संचालन के लिए महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। केंद्रों में युवा पीढ़ी व विद्यार्थियों तथा कामकाजी लोगों के लिए विभिन्न प्रकार का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। मिलेट शक्ति टिफिन सेंटर में मडुआ एवं अन्य अनाज से खाद्य तैयार किया जाएगा। डाकुआ महिला स्वयंसहायता समूह की सचिव चित्रलेखा गौड़ ने बताया कि विभिन्न पौष्टिक खाद्य तैयार करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सुपाच्य भी होगा। इसकी बिक्री होने से रोजगार बढ़ेगा एवं परिवार का भरण पोषण में यह सहायक होगा। ओडिशा पौष्टिक अनाज मिशन के आंचलिक संयोजक रामचंद्र तष ने बताया कि पौष्टिक अनाज से बने खाद्य की मांग अब बढ़ रही है। इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर इसके सेंटर खोले जाएंगे। ओडिशा पौष्टिक अनाज मिशन के जरिए सुंदरगढ़ जिले के 11 ब्लॉक में मडुआ के साथ विभिन्न पौष्टिक अनाज की खेती की जा रही है। इस वर्ष 24 हजार 600 क्विंटल पौष्टिक अनाज का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सात ब्लॉक में मिलेट शक्ति टिफिन सेंटर के लिए सुंदरगढ़ जिला खनिज कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। इस कार्यक्रम में आंचलिक अधिकारी रमणीरंजन नायक, झारखंड राज्य जीविका परियोजना अधिकारी शुभकांत नायक, ब्लाक कृषि अधिकारी हेमंत जेना, ब्लाक उप कृषि अधिकारी हेमंत जेना, आशीष दास समेत अन्य लोग शामिल थे।