विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bakri Palan: पढ़िए बकरी पालन का सबसे आसान तरीका, कम पूंजी में हो जाएंगे मालामाल; इस किसान ने कर दिखाया

Published: Tue, 05 Nov 2024 12:34 PM (IST)

Bakri Palan Tarika किसान सूरत पटेल ने बकरी पालन करके लाखपति बनने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने ओडिशा वनांचल विकास परियोजना के तहत बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया और 2 साल पहले 5 बकरियों से शुरुआत की। अब उनके पास 70 से अधिक बकरियां हैं। यह उनकी इच्छा शक्ति और परिश्रम का परिणाम है। आपलोग भी बकरी पालन कर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

बकरी पालन से बनें लाखपति (जागरण फोटो)
बकरी पालन से बनें लाखपति (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बेरोजगार युवक बकरी पालन कर कमा सकते हैं लाखों रुपये
  2. किसान सूरत पटेल ने बकरी पालन कर कमाया लाखों रुपये

जागरण संवाददाता, राउरकेला। Bakri Palan : नौकरी एवं काम की तलाश में भागदौड़ करने वाले युवाओं के लिए सूरत पटेल प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। टांगरपाली ब्लाक के तुरंगगढ़ निवासी सूरत पटेल ने अपनी इच्छा शक्ति के कारण बकरी पालन कर लाखपति बनने में सफल हुए हैं। 52 वर्षीय सूरत पत्नी पार्वती एवं मां विनोदिनी के साथ रहते हैं। सात एकड़ जमीन पर केवल बारिश में खेती होती है एवं शेष समय बेकार रहना पड़ता था।वह परिवार की आय बढ़ाना चाहता था।

ओडिशा वनांचल विकास परियोजना के दूसरे चरण के कार्यक्रम में उन्होंने बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया। दो साल पहले पांच बकरी को लेकर फर्म शुरु किया था। जिसके बाद उसने और बकरियां खरीदी। इन्हीं बकरियों में से मदा बकरियां 15 माह में प्रजनन योग्य हो गई। उनसे भी कई बकरियां हुईं।

बकरियां बेचकर 3.82 लाख का मुनाफा कमाया

बकरियों को बेचकर उसने इस वर्ष 3.82 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। उसके पास अब भी 70 से अधिक बकरियां हैं। जिसकी कीमत छह से सात लाख रुपये हैं। बकरी फर्म से सूरत की आर्थिक स्थिति बदली है।

अपनाया ये तरीका

ओडिशा वनांचल विकास परियोजना के दूसरे चरण के कार्यक्रम में सूरत पटेल के लिए नई उम्मीद जगायी। उजड़े जंगलों को हरा भरा करने के साथ ही जंगल की सुरक्षा करने एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम किए जा रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम के साथ दक्षता के लिए प्रशिक्षण विभागीय संयोजीकरण, आवर्तन कोष से सहायता भी दी जा रही है।

सहयोगी संस्था सेवक से मार्ग दर्शन मिल रहा है। सूरत पटेल ने इसका लाभ उठाया एवं पांच बकरियों से व्यवसाय शुरु किया। परिश्रम एवं परिवार के लोगों के सहयोग से वह आगे बढ़ रहा है। एक साल के अंदर उसने 3.82 लाख की बकरी बेच चुका है। उसेके पास अब करीब 70 बकरियां हैं जिनकी कीमत छह से सात लाख होगी।

बकरी फर्म को और बेतहर करने का प्रयास वह कर रहा है। ओडिशा वनांचल विकास परियोजना व सेवक के प्रयास से वह सफल और लखपति किसान बन सका है। इस योजना में ग्रामीण युवक व युवतियों को शामिल होने की प्रेरणा भी मिल रही है।

बकरी पालन के लिए यह कुछ सुझाव हैं:

  •  बकरियों के लिए उपयुक्त आहार और पोषण दें।
  •  उनके लिए स्वच्छ और सुरक्षित आश्रय प्रदान करें।
  •  नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण कराएं।
  •  बकरियों को नियमित व्यायाम और खुले मैदान में चरने का अवसर दें।
  •  बकरी पालन के लिए विशेषज्ञों की सलाह लें और ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें।

Bihar News: बिहार में रसोइयों के लिए खुशखबरी... इतने रुपये तक बढ़ सकता है मानदेय, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Bihar News: सरकारी स्कूल में रसोइया भर्ती का बदला नियम, अब इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं होगा चयन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।