ईशान प्रधान को जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक
स्थानीय सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ईशान कुमार प्रधान ने 10 से 12 नवंबर तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित ज ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, संबलपुर : स्थानीय सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ईशान कुमार प्रधान ने 10 से 12 नवंबर तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित जूडो नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर रजत पुरस्कार प्राप्त किया है। इस चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ईशान का शुरुआती मुकाबला बाई था और बाद में उसने छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र के अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर फाइनल में पहुंचा, जहां वह बिहार के एक प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद रजत पदक जीता। उन्हें खेलो इंडिया खेलो और एशियाई खेल परीक्षण के लिए भी चुना गया है। ईशान 66 श्रेणी में भारत में रैंक 2 पर है। ईशान कुमार प्रधान जितेंद्र कुमार प्रधान और संगीता प्रधान का बेटा है। युवा कांग्रेस ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस : राजगांगपुर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फहीम अख्तर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नंबर 19 और 20 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद पीवीके कोया ने बच्चों को देश ेके प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चाचा नेहरू के देश के उत्थान में किए गए योगदान की जानकारी दी। युवा कांग्रेस की प्रवक्ता शिल्पा एक्का, अरशद आलम, कलीम इकबाल खान, प्रिस, डब्बू, राजू सहित आंगनबाड़ी कर्मी डाली आदि की मौजूदगी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। युवा कांग्रेस की ओर से बच्चों के बीच फल व मिठाई का वितरण करने समेत उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।