संबलपुर जिला कांग्रेस की प्रचार कमेटी गठित
संवाद सूत्र, संबलपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर, संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रचार

संवाद सूत्र, संबलपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर, संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रचार कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संबलपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश्वर मिश्र और जिला उपाध्यक्ष निरंजन त्रिपाठी को आवाहक रखा गया है।
कमेटी में रेंगाली के पूर्व विधायक दुर्योधन गर्डिया और कुचिडा के पूर्व विधायक राजेंद्र छत्रिया, विजितेंद्रीय प्रधान, मनोरंजन दास, प्रेमप्रकाश साहनी, सस्मिता देहुरी, अनंत होता, दुलाल प्रधान, गोकुल दानी, चंद्र महांती, चंद्रकुमार पुरोहित, सरोज पटनायक, सुतापा मित्र, अखिल प्रताप सिंह, शिवव्रत प्रधान, विजयलक्ष्मी बेहरा, जसवीर सिंह, रवि राउत, संजीव गर्डिया, प्लावन बहिदार, जितेंद्र प्रधान सदस्य हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी गुरु ने बताया है कि इनके अलावा, जिला परिषद के विभिन्न जोन के लिए एक-एक कमेटी का गठन करने समेत जिलास्तरीय और जोन कमेटी के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनाव प्रचार जोरदार किए जाने का निर्णय लिया गया है। युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला : शुक्रवार की देर रात, स्थानीय फाटक स्थित स्टेशन मार्ग पर फिर एक युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला हुआ। लूट का शिकार हुआ युवक किसी तरह लुटेरों के चंगुल से बचकर भाग निकला और उसकी जान बच गई। इसकी खबर लगते ही टाऊन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हमले में घायल युवक को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
स्थानीय टाउन थाना अंतर्गत कटरधुआ- मालीपाड़ा का वीर प्रताप पटनायक शुक्रवार की रात फाटक स्टेशन मार्ग से होकर अपने घर की ओर लौट रहा था तभी दो युवकों ने उसे रोका और उससे जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया। प्रताप ने जब प्रतिवाद किया तब लुटेरे युवकों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान खतरे में देख प्रताप फाटक की ओर दौड़ा। वहां मौजूद लोगों को देख दोनों लुटेरे फरार हो गए। इसकी खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया है कि संबलपुर रोड़ स्टेशन और संबलपुर स्टेशन के बीच इस मार्ग पर लूटपाट की बारंबार वारदातें हो रही हैं और रेलयात्रियों के लिए भी खतरा बढ़ा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।