Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Update: पश्चिम ओडिशा में ठंड का प्रकोप, सर्द हवा से गिरा पारा

    Odisha Weather Update पश्चिमी ओडिशा में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है राजमार्गो पर कोहरा अधिक होने से हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है।

    By Babita kashyapEdited By: Updated: Mon, 09 Dec 2019 11:41 AM (IST)
    Odisha Weather Update: पश्चिम ओडिशा में ठंड का प्रकोप, सर्द हवा से गिरा पारा

    संबलपुर, जेएनएन। नवंबर महीने की गुलाबी ठंड के बाद अब दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह से संबलपुर समेत पश्चिम ओडिशा के प्राय: सभी जिलों में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। खुले और पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरते राजमार्गों में घना कोहरा दिखने लगा है। थोड़ी सी असावधानी से हादसे का खतरा बढ़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार - पांच दिनों तक मौसम ऐसा रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिसंबर को संबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस और उपनगर हीराकुद का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री और अधिकतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 6 दिसंबर को तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गयी। 

    शुक्रवार को पश्चिम ओडिशा के सोनपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, झारसुगुड़ा में 10.8 डिग्री, सुंदरगढ़ में 11 डिग्री, संबलपुर में 11.2 डिग्री, बलांगीर में 12.5 डिग्री और हीराकुद में 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार से अचानक बढ़ी ठंड के बाद स्थानीय लक्ष्मी टाकीज इलाके में गर्म वस्त्रों की दुकानों में भीड़ जुटने लगी है। लोग घरों में ठंड से बचने के उपाय करने लगे हैं। देर रात तक अड्डाबाजी करने वाले रात ग्यारह बजे से पहले घरों में दुबकने लगे हैं।   

    नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, बच्चों को दंडित कर लेता था सेल्फी

     राज्य में पारा गिरने से ठंड ने दी दस्तक

    राज्य के विभिन्न इलाके से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय इलाके से लेकर अंदरूनी ओडिशा तक हर जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कश्मीर कहे जाने वाले र्दांरगीबाडी में तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। प्रदेश के 5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे खिसक

    गया है। इस तरह प्रदेश के 18 प्रमुख शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिन तक लगभग यही स्थिति बनी रहने की आशंका है। मौसम में फिलहाल अधिक बदलाव की संभावना कम ही है। अंदरूनी ओडिशा में सर्द हवा चलने से ठंड पूरी तरह से महसूस की जाने लगी है।

    चाचा की समझदारी ने संभाला माहौल, भतीजी हुई विदा; अब भाई की उठेगी अर्थी