विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भवती नाबालिग को छोड़ प्रेमी फरार, रिपोर्ट दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sun, 03 Oct 2021 07:00 AM (IST)

जिला के कुचिडा इलाके में रहने वाली एक गर्भवती नाबालिग ने अपने बेवफा प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज ...और पढ़ें

गर्भवती नाबालिग को छोड़ प्रेमी फरार, रिपोर्ट दर्ज
गर्भवती नाबालिग को छोड़ प्रेमी फरार, रिपोर्ट दर्ज

संवाद सूत्र, संबलपुर : जिला के कुचिडा इलाके में रहने वाली एक गर्भवती नाबालिग ने अपने बेवफा प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने विवाह करने का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो विवाह करने के डर से उसे छोड़कर फरार हो गया। कुचिडा पुलिस आरोपित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। आरोपित प्रेमी को जिला के महुलपाली थाना अंतर्गत टनमुरा गांव का बताया जा रहा है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कुचिडा इलाके की इस नाबालिग के साथ टनमुरा गांव के युवक का प्रेम संबंध था। दोनों विवाह करना चाहते थे और कुछ दिनों के लिए दोनों गांव से फरार हो गए थे। गांव वापस लौटने के बाद दोनों के बीच पहले जैसा ही संपर्क रहा। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग को अपने गर्भवती होने का पता चला और इस बारे में उसने प्रेमी को भी बताया। हालांकि इस जानकारी के बाद प्रेमी फरार है। जब कुचिंडा चाइल्डलाइन को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो कुचिडा चाइल्डलाइन को चला तो पीड़ित को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। वर्तमान में नाबालिग तीन महीने के गर्भ से है। चोरी के दो मोटर पंप के साथ दो गिरफ्तार : स्थानीय अईंठापाली इलाके में रहने वाले दिलीप कुमार गौड़ के घर से दो मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का दोनों पानी पंप बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अईंठापाली पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना गुरुवार की रात हुई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के बाद इस चोरी में शामिल कटरधुआ के दिलीप सुना और रोहित पटनायक को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का दोनों मोटर पंप बरामद किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।