Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: बीडीओ पर हमला करने के मामले में भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही गिरफ्तार

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2022 07:07 PM (IST)

    Odisha बीडीओ पर हमला करने के मामले में देवगढ़ के विधायक व भाजपा नेता सुभाष चंद्र पाणिग्रही को उनके भुवनेश्वर स्थित सरकारी आवास से देवगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। विधायक के साथ उनके दो सहयोगी अकालु धल और कुमरमणि साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    ओडिशा में बीडीओ पर हमला करने के मामले में भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्राही गिरफ्तार। फोटो जागरण

    बामडा, (ओडिशा), जेएनएन। ओडिशा के देवगढ़ में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर हमला करने के मामले में विधायक व भाजपा नेता सुभाष चंद्र पाणिग्रही को उनके भुवनेश्वर स्थित सरकारी आवास से देवगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। विधायक के साथ उनके दो सहयोगी अकालु धल और कुमरमणि साहू को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को तिलेईवणी बीडीओ कृष्णचंद्र दलपती ने देवगढ़ के विधायक सुभाष पाणिग्रही और उनके समर्थकों के खिलाफ देवगढ़ डीएम से मुलाकात कर जानलेवा हमले की घटना के विषय में अवगत कराने के साथ देवगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी में विधायक और उनके 10 से ज्यादा समर्थकों द्वारा उन पर जानलेवा हमला करने का जिक्र है। बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 314, 353, 506, 307 और 34 में मामला दर्ज कर एसडीपीओ प्रत्युष महापात्र मामले की जांच की जिम्मेदारी ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, विधायक सुभाष पाणिग्रही ने भी बीडीओ के खिलाफ बदसलूकी और अन्य आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विधायक की प्राथमिकी पर देवगढ़ पुलिस ने बीडीओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 294,506 में मामला दर्ज कर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार नायक मामले की जांच कर रहे है। बीडीओ दलपति शनिवार को हाई कोर्ट के निर्देश पर छेपलीपाली पंचायत भालियागुडी गांव में राजस्व कर्मचारियों के साथ ज्वाइंट इंक्वायरी के लिए गए थे। विधायक द्वारा बीडीओ पर जानलेवा घटना की ओडिशा ओएएस संघ ने कड़ी निंदा की है। बीजेपी ब्लाक चेयरमैन बृंदावती नायक और वाइस चेयरमैन आरती प्रधान ने भी घटना कि निंदा की है।

    गौरतलब है कि मार्च, 2021 में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुभाष पाणिग्रही ने सदन की कार्यवाही चलते समय सदन के अंदर ही सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। हालांकि विधायक पाणिग्रही ने जैसे ही सैनिटाइजर पीना शुरू किया, उनके आसपास बैठे भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने उन्हें रोक लिया। तुरंत उनका उपचार किया गया। विधायक अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विधायक ने कहा कि हमने पहले से ही सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि धान मंडियों से किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो हम सदन में खुदकुशी करेंगे। इससे पहले सुबह विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के प्रारंभ से ही धान मंडी से किसानों के धान नहीं खरीदे जाने को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ था।