लता मंगेशकर व बप्पी लहरी को दी गई श्रद्धांजलि
बंडामुंडा थाने में शोकसभा आयोजित कर लता मंगेशकर एवं बप्पी लहरी को श्रद्धाजंलि दी गई।

संसू, बंडामुंडा : बंडामुंडा थाने में शोकसभा आयोजित कर लता मंगेशकर एवं बप्पी लहरी को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने दोनों कलाकारों की सदगति के लिए मौना प्रार्थना करने के साथ साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर दीपुन दोलेई ने कहा कि लता मंगेशकर एवं बप्पी लहरी दोनों ही देश के महान गायक-गायिका थे। फुइलजेंस लकड़ा ने कहा कि दोनों संगीत कलाकारों का निधन होना, देश के लिए बड़ी क्षति है। शोकसभा में मोनलिसा महांती समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें। रसराजपुर में वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत : सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र में राज्य राजपथ-10 पर रसराजपुर के पास वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को जब्त करने के साथ ही दुर्घटनाजनित मृत्यु का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई है। वृद्धा की पहचान नहीं होने के कारण शव को सुंदरगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया। रसराजपुर के पास सड़क पर एक वृद्धा का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस वहां पहुंची। वाहन की टक्कर से उसे गंभीर चोट लगी थी एवं मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वृद्धा की उम्र करीब 60 साल बतायी जा रही है। पुलिस द्वारा उसे जब्त कर सरकारी अस्पताल के शवगृह लाया गया। पहचान होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा परिवार वालों को उसे सौंपा जाएगा। मूर्छित हालत में शौचालय की टंकी से निकाली गई गाय : जल्दा एबीसी कालोनी में रहने वाले रामचंद्र मुर्मू के शौचालय की टंकी में रविवार की दोपहर एक गाय गिर गई। जहां फंसे होने के कारण वह काफी समय तक छटपटाती रही। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा दमकल वाहिनी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शाम 6 बजे गाय को मूर्छित हालत में बाहर निकाला गया। बताया गया है कि शौचालय की टंकी को खुला छोड़ने के कारण इससे पूर्व भी दो दफा गाय गिर चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।