Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सुस्मिता को मिस इंडिया क्वीन आफ हार्ट का क्राउन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Dec 2021 10:04 PM (IST)

    कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राउरकेला के फर्टिलाइजर निवासी सुस्मिता भंज ने मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट का मुकुट अपने नाम किया।

    Hero Image
    सुस्मिता को मिस इंडिया क्वीन आफ हार्ट का क्राउन

    संवादसूत्र, फर्टिलाइजर : कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राउरकेला के फर्टिलाइजर निवासी सुस्मिता भंज ने मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट का मुकुट अपने नाम किया। नोएडा के क्राउन प्लाजा में 26 दिसंबर से विभिन्न चरणों में प्रतियोगिता हुई जिसमें देश भर से सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें सफलता मिलने पर उन्हें खिताब प्रदान किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्टिलाइजर निवासी किशोर चंद्र भंज की पुत्री सुस्मिता भंज ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण ऑनलाइन होने के बाद 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया था। नोएडा के क्राउन प्लाजा में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 28 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले में श्रेष्ठ आठ प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। फाइनल राउंड में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुस्मिता का चयन मिस इंडिया क्वीन आफ हार्ट के लिए चुना गया। सुस्मिता ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारियां कर रही है। इस सफलता पर सुस्मिता को शुभकामनाएं दी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिली सफलता सुंदरगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। स्वर्ण जयंती समारोह में रमेश बल सम्मानित : ऑल ओडिशा लायर्स एसोसिएशन की 50वीं वर्षगांठ पर स्वर्णजयंती समारोह उत्कल गौरव मधुसूदन दास के जन्म स्थल सालेपुर में आयोजित किया गया। इसमें राज्य भर से अधिवक्ता तथा संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। इसमें शामिल राउरकेला वकील संघ के अध्यक्ष रमेश बल को वकीलों के लिए समर्पण भाव से काम करने पर सम्मानित किया गया।

    लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंती की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राउरकेला से वकील संघ के अध्यक्ष रमेश बल, अधिवक्ता फकीर मोहन पाणी, सरोज महापात्र, प्रदीप पंडा ने हिस्सा लिया। इसमें राज्यभर में अधिवक्ता के पेशे से जुड़े लोग शामिल हुए। इसमें पांच साल से अधिक समय तक काम करने वाले वकीलों के लिए स्टाइपेंड, वकीलों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, वकीलों कल्याण के लिए पांच करोड़ का कार्पस फंड देने, विभिन्न खंडपीठ के लिए वरिष्ठता के आधार के लिए नियुक्ति देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें जस्टिस आदित्य प्रसाद महापात्र समेत संघ के अध्यक्ष रमेश बल व अन्य बार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।