विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्पाइडर-मैन' का कट गया 15 हजार का चालान, बिना हेलमेट तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक

Published: Mon, 25 Aug 2025 04:48 PM (IST)

राउरकेला में रघुनाथपाली पुलिस ने स्पाइडर-मैन की पोशाक में बाइक पर स्टंट कर रहे एक युवक को पकड़ा। युवक बिना ...और पढ़ें

'स्पाइडर मैन' का कट गया 15 हजार का चालान
'स्पाइडर मैन' का कट गया 15 हजार का चालान

जागरण संवाददाता, राउरकेला। शहर के रघुनाथपाली थाना अंर्तगत जल्दा पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों बाइक पर स्टंट करने वाले एक युवक को पकड़ा, जो स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर रेस बाइक चला रहा था।

इसके अलावा, उसकी गाड़ी में एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे धमाकेदार आवाज़ आ रही थी। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और उसकी बाइक को जब्त कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक यह युवक बुधवार को स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर, बिना हेलमेट लगाए एक व्यस्त सड़क पर तेजी से अपनी बाइक चला रहा था। इस दौरान वह स्टंट भी करता हुआ दिखाई दिया, जिससे अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी असुविधा हुई।

यातायात पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उस व्यक्ति को देखा, तो उसे तुरंत रोक लिया गया। जांच के दौरान वह व्यक्ति अपनी हरकत का कोई औचित्य नहीं बता पाया। जिसके कारण उसकी बाइक को ज़ब्त कर लिया गया और पुलिसकर्मियों ने उस पर 15,000 रुपये का चालान काट दिया।

उस व्यक्ति पर बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने, गति सीमा का उल्लंघन करने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया था।