Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व के 15 शहरों में राउरकेला शामिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jan 2022 07:55 AM (IST)

    ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैंलेंज प्रतियोजिता में राउरकेला को विश्व के 15 शहरों में शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होने वाला राउरकेला देश का एकमात्र शहर है।

    Hero Image
    विश्व के 15 शहरों में राउरकेला शामिल

    जागरण संवाददाता, राउरकेला : ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैंलेंज प्रतियोजिता में राउरकेला को विश्व के 15 शहरों में शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होने वाला राउरकेला देश का एकमात्र शहर है। मंगलवार को जारी परिणाम में इस विशेष सफलता पर राउरकेला को ब्लूमवर्ग फिलानथ्रापिक संस्था की ओर से एक मिलियन अमेरिकी डॉलर पुरस्कार के रूप में देने के साथ ही तीन साल तक विभिन्न तकनीकी सहायता एवं परामर्श भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा सब्जी व फल के लिए कोल्ड स्टोरेज : प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राउरकेला महानगर निगम की ओर से विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शहर के छेंड कालोनी में पांच टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया गया है। इसमें छोटे किसान, सब्जी व फल विक्रेता अपनी सामग्री सुरक्षित रख सकेंगे एवं जरूरत के अनुसार निकाल कर उसे बेच सकेंगे। इसके संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है जिससे उनकी आय भी बढ़ रही है। शहरवासियों को घरों के पास ताजा सब्जी उपलब्ध कराने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया गया है एवं इसमें सफलता भी मिल रही है। विश्व स्तरीय सफलता के लिए सुंदरगढ़ के जिलापाल निखिल पवन कल्याण एवं राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल व महानगर निगम के आयुक्त डा. शुभंकर महापात्र ने निगम कर्मियों तथा इसमें शामिल लोगों का अभिनंदन किया है।

    ब्लूमवर्ग-2021 चैलेंज में 99 देश शामिल : ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैलेंज में विश्व के कुल 99 देशों ने हिस्सा लिया था। कोरोना महामारी जैसे जटिल समय में आर्थिक सुधार एवं सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य एवं जन कल्याण, जलवायु एवं पर्यावरण तथा उत्तम शासन, समानता आदि विषयों पर आधारित 630 प्रस्ताव को लेकर प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अनोखा व प्रभावी परियोजना का प्रस्ताव देकर पहली बार राउरकेला को 50 शहरों की सूची में शामिल किया गया था। मंगलवार को अंतिम परिणाम आया एवं राउरकेला को विश्व के 15 प्रमुख शहरों में स्थान मिला है।

    ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैलेंज प्रतियोगिता में शामिल होने तथा विश्व में 15वां स्थान प्राप्त करना सुंदरगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। आगामी दिनों में इस तरह की अनोखी योजनाओं को इससे प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर महिला स्वयं सहायता समूह की इसमें अहम भूमिका रही है और इसका बड़ा श्रेय उन्हें जाता है। सभी लोगों के सहयोग से ही यह सफलता मिली है।

    - निखिल पवन कल्याण, जिलापाल सुंदरगढ़। ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैलेंज में भाग लेकर राउरकेला नगर निगम की ओर से अनोखा प्रस्ताव दिया गया था। इसके आधार पर किसान, छोटे व्यवसायी के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक विकास को महत्व दिया गया। इसके ठीक तरह से क्रियान्वयन से ही राउरकेला को यह गौरव मिला है। यह गौरव देने के लिए ब्लूमवर्ग प्रबंधन के प्रति भी कृतज्ञ हैं।

    - डा. शुभंकर महापात्र, नगर निगम आयुक्त, राउरकेला।