Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरसीएमएस सचिव मनोज जेना का तबादला

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 09 Jan 2022 09:59 PM (IST)

    राउरकेला आरसीएमएस सचिव तथा कुआरमुंडा ब्लॉक सीईओ मनोज कुमार जेना का सोनपुर जिले के बीरमहाराज पुर तबादला किया गया है।

    Hero Image
    आरसीएमएस सचिव मनोज जेना का तबादला

    जासं, राउरकेला : राउरकेला आरसीएमएस सचिव तथा कुआरमुंडा ब्लॉक सीईओ मनोज कुमार जेना का सोनपुर जिले के बीरमहाराज पुर तबादला किया गया है। 24 साल से वे जिले में जमे थे एवं विभिन्न विवाद में फंसे होने के बावजूद तबादला नहीं हो रहा था। ओडिशा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिग बोर्ड ओसमा के निदेशक के पत्रांक-846, दिनांक 7 जनवरी 2021 में यह तबादला का निर्देश दिया गया है। मनोज जेना सबसे पहले 1 जनवरी 1998 को पानपोष एआरसीएस कार्यालय में योगदान दिया था। इस कार्यालय में अनियमितता के कारण वे कई बार विवादों में रहे एवं तबादला की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को ओसमा के निदेशक ने सुंदरगढ़ जिलापाल को मनोज जेना के तबादले का आदेश दिया। उनके साथ ही 30 जिलों से करीब 34 कर्मचारियों का अलग अलग क्षेत्र में तबादला किया गया है। सुधीर कुमार नायक का तबादला झारसुगुड़ा से सुंदरगढ़ के बणई में किया गया। खेत में मिला सात दिन से लापता वृद्ध महिला का शव : बीरमित्रपुर के ब्राह्मणमारा बस्ती में रहने वाली 60 वर्षीय विमला लकड़ा सोमवार से लापता थी। रविवार को उनका शव घर से दूर एक खेत में मिला। परिवार के लोगों ने उनकी पहचान की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है। विमला लकड़ा सोमवार को जीओ दफाई में रहने वाले अपने परिजन के पास गई थी। शाम करीब चार बजे वह घर जाने के लिए निकली थी पर देर शाम तक नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई पर पता नहीं चल सका था। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। रविवार की दोपहर को ब्राह्मणमारा डुंगवार टोली की महिलाएं साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी तभी उनकी नजर मृत वृद्धा पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोग वहां पहुंचे। विमला लकड़ा के परिवार के लोग भी वहां गए और उनकी पहचान की। सूचना पाकर एसआइ गणेश नायक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner