Move to Jagran APP

1967 में हुआ था राउरकेला विधानसभा का गठन

सुंदरगढ़ लोकसभा के दायरे में आने वाली सात विधानसभा मंडली में से

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM (IST)
1967 में हुआ था राउरकेला विधानसभा का गठन
1967 में हुआ था राउरकेला विधानसभा का गठन

जगन्नाथ महतो, राउरकेला: सुंदरगढ़ लोकसभा के दायरे में आने वाली सात विधानसभा मंडली में से एक राउरकेला विधानसभा का गठन सन 1967 में किया गया था। विधानसभा का गठन होने के बाद पहला चुनाव प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने जीता था। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस विधानसभा सीट से दिवंगत श्रमिक नेता राजकिशोर सामंतराय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी) के से चुनाव लड़कर पहले विधायक चुने गए थे। जिसके बाद इस सीट से कांग्रेस पार्टी सर्वाधिक चार बार जीत दर्ज की है। वहीं बीजद ने 2000 से 2009 तक लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं अन्य दलों में से जनता पार्टी ने दो, जनता दल ने एक तथा भारतीय जनता पार्टी ने एक बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर वर्ष 1971 व 1974 में कांग्रेस, 1977 में जनता पार्टी, 1980 में कांग्रेस, 1985 में जनता पार्टी, 1990 में जनता दल, 1995 में कांग्रेस, 2000 में बीजद, 2004 में बीजद, 2009 में बीजद तथा 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

1967 में राउरकेला विस में प्रत्याशी, दल व उन्हें मिले वोट

1. राजकिशोर सामंतराय - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी- 12092

2. केके देवदेव- इंडियन नेशनल कांग्रेस- 9388

3. पीसी पति- स्वतंत्र पार्टी- 6636

4. एमए अहमद - निर्दलीय- 3271

5. टी. दत्त- निर्दलीय- 3141

6. डी. नरसिंहम- भारतीय जनसंघ- 2210

7. पी. महंती- निर्दलीय- 1091

8. एन. पंडा- सीपीआइ- 897

9. एस. हबीबुल्लाह- निर्दलीय- 537


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.