Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबो की सहायता करना खिदमत ट्रस्ट का उद्देश्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:13 AM (IST)

    खिदमत ट्रस्ट राउरकेला की ओर से अनूठा प्रयास शहर में शुरु किया गया है। उक्त संस्था का प्रयास हर माह की 15 तारीख को हर एक व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार एक- एक गरीब असहाय और जरुरतमद की सेवा करने का संकल्प लिया है।

    गरीबो की सहायता करना खिदमत ट्रस्ट का उद्देश्य

    जागरण संवाददाता, राउरकेला : खिदमत ट्रस्ट राउरकेला की ओर से अनूठा प्रयास शहर में शुरु किया गया है। उक्त संस्था का प्रयास हर माह की 15 तारीख को हर एक व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार एक- एक गरीब असहाय और जरुरतमद की सेवा करने का संकल्प लिया है। इसके तहत ट्रस्ट के प्रमुख मो.तसलीम आलम ने बताया की शहर से लोगो की सेवा की शुरुआत की गई है। जो जिले से लेकर राज्य और पूरे देश के लोगों की मानसिकता को बदलने का प्रयास है। इन सदस्यों ने समाज के हर वर्ग के लोगों से यह आह्वान किया है कि हर महीने की 15 तारीख को संस्था की ओर से रोटी डे मनाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त तारीख के दिन कोई भी व्यक्ति अपने साम‌र्थ्य के अनुसार किसी की सहायता करे। वह किसी भी शहर या जिला में होने के साथ कही भी रहे। लेकिन उक्त रोज किसी एक गरीब, जरुरतमंद और असहाय की किसी भी तरह से सहायता चाहे वो खाना, कपडा, शिक्षा की सामग्री, मरीज की किसी भी तरह की सहायता करे। यही लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने का प्रयास के तहत खिदमत ट्रस्ट का गठन किया गया है। आगामी दिनों में पूरे देश में इस तरह की सेवा लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को संस्था से जोड़ने का काम करने के साथ जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। 15अक्तूबर को देर शाम को पुराना स्टेशन में संस्था की ओर से चार सौ गरीबों के लिए पैकेट बंद खाना बांटा गया। ट्रस्ट के मुख्य मो. तसलीम आलम का कहना है कि संस्था का कार्य उस दिन सफल होगा। जिस दिन 15 अगस्त के दिन को रोटी डे के रूप में भी मनाया जाएगा। देश का हर एक व्यक्ति हर एक की सहायता करने के लिए खुद से सहायता करेगा। शहर के सेक्टर-15, कोयल बैंक, बिसरा के अलावा जमशेदपुर में खिदमत की ओर से सेवा शुरू की गई है। आगामी दिनों में और बढ़ेगी। ट्रस्ट के मो. एहसान, मो. जैद, बीशू शुक्ला, बेबी, फैजान आलम, मो. सलमान, मो, ओसामा, मो, चांद, मो, वसीम, मो, कैफी, मो. उमर, मो. रफीक आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner